महावीर चौक से मिशन शक्ति का शुभारम्भ किया
मुज़फ्फरनगर। श्रीमती सेल्वा कुमारी जे० व एसएसपी अभिषेक कुमार यादव द्वारा थाना क्षेत्र सिविल लाइन स्थित महावीर चौक से नारी सशक्तिकरण एवं नारी की गरिमा व सम्मान की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस बल के साथ मिशन शक्ति का शुभारम्भ किया।
जिसमें जनपद में चल रही पीआरवी डॉयल ११२ पर तैनात महिला पुलिस कर्मी अभियान के माध्यम से दौराने भ्रमण मिलने वाली सभी बालिकाओं/युवतियों/महिलाओं से बातचीत करते हुए उनसे सुरक्षा सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी का आदान- प्रदान करते हुए उन्हें सम्पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाएंगी।
जिसमें मिशन शक्ति हेतु महिला कर्मियों को मय पीआरवी डॉयल ११२ को हरी झंडी दिखाकर थाना क्षेत्रों में रवाना किया गया है।
आप सभी जनपद वासियों से अनुरोध है कि नारी सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति में अपना सहयोग प्रदान करें।