उत्तर प्रदेश

Moradabad News: RSS के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा करने वाले मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ मस्जिदों से फतवा जारी

Moradabad News:  मुस्लिम डॉक्टर को आरएसएस के प्रति अपना प्रेम सार्वजनिक रूप से जाहिर करना अब महंगा पड़ रहा है। मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा करने वाले डॉ मोहम्मद निजाम भारती को ये नहीं पता था कि उनका ये कदम उनकी जान के लिए खतरा तक बन जाएगा।

 डॉ भारती के इस कदम से मुस्लिम कट्टरपंथी इतने बौखला गए कि उन्होंने उनके खिलाफ मस्जिदों से फतवा (Fatwa) जारी करवा दिया। वे यहीं नहीं रूके उन्होंने डॉ मोहम्मद निजाम भारती को मारने वाले शख्स को एक लाख रूपये बतौर इनाम देने का ऐलान भी कर दिया है।

मामला मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव  का है। जहां बीते 2 अप्रैल को आरएसएस का पथ संचलन निकाला गया था। इस दौरान गांव के निवासी डॉ मोहम्मद निजाम भारती ने संघ के पथसंचलन पर फूलों की बारिश की थी। पथसंचलन में शामिल लोगों का उन्होंने माला पहनाकर स्वागत किया था।

उनका ये काम गांव के ही हाफिज इमरान वारसी के गले नहीं उतरा। उसने डॉक्टर भारती के खिलाफ गांव की मस्जिद से फतवा जारी करवाकर गांव से उनका सामूहिक बहिष्कार करने का आदेश निकलवा दिया। साथ ही डॉक्टर भारती को मौत के घाट उतारने वाले को एक लाख का इनाम देने की बात भी कही है।

पीड़ित डॉक्टर मोहम्मद निजाम भारती ने कहा कि जगह-जगह पर्च बांटकर हमसे संबंध न रखने की अपील की गई है। फतवा जारी होने के बाद मुस्लिम समाज के लोग मुझसे दूरियां बनाने लगे हैं। जिससे मेरा काम पूरी तरह चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि मुझे मारने और गांव से खदेड़ने पर इनाम घोषित किया गया है। उनके मस्जिदों में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

डॉ भारती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी हाफिज इमरान वारसी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर निजाम भारती की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आऱोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़ित डॉक्टर मोहम्मद निजाम भारती ने कहा कि वे बीजेपी से जुड़े रहे हैं। संघ के पथसंचलन पर पुष्प वर्षा करना उनके व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हिस्सा है। इसमें किसी और को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। आरोपी इमरान ने उनके खिलाफ लोगों को उकसाया। डॉ भारती ने कहा कि उनकी हत्या के आदेश को लेकर वे डरे हुए हैं।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + ten =