उत्तर प्रदेश

देश में सिर्फ और सिर्फ जहर घोलने का काम कर रही है RSS, बड़ा बयान दिया Rakesh Tikait ने

हरिद्वार इन दिनों हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन का तीन दिवसीय चिंतन शिविर चल रहा है, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत  (Rakesh Tikait) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS पर तीखा प्रहार करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने संघ की तर्ज पर किसानों की भी शाखाएं लगाने की बात कही है.

साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा सेना में शुरू की जा रही अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए बताया है कि 30 जून को भारतीय किसान यूनियन देश के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सेना में अग्निपथ योजना शुरू करने का चारों ओर विरोध हो रहा है.

भारतीय किसान यूनियन भी अग्निपथ योजना के खिलाफ है. इसीलिए भारतीय किसान यूनियन भी अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर 30 जून को प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएगी.

इसके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक पत्रिका निकाली जाती है, जिसका नाम राष्ट्रदेव है. उसमें उनके गांव सिसौली वासियों को खालिस्तान का समर्थक बताया गया है. साथ ही उनके परिवार और संगठन भारतीय किसान यूनियन के बारे में गलत लिखा गया है, जिसका वे विरोध करते हैं.

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने साफ किया है कि यदि अगले संस्करण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी गलती नहीं सुधारी यानी उसका खंडन नहीं किया तो वो लेखक और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए हैं और साथ ही किसानों की शाखा लगाकर आरएसएस की शाखा का विरोध करेंगे. किसान की शाखा में किसानों के हाथों में फर्जी लार्ठी नहीं होगी.

इसके अलावा (Rakesh Tikait) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर कई और गंभीर आरोप भी लगाए.राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वाले पूजा-पाठी तो लगते हैं, मंदिर भी जाते हैं, लेकिन असल में ये उस परिवार से हैं, जो मंदिरों में बलि देते थे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में सिर्फ और सिर्फ जहर घोलने का काम कर रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 9 =