पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21 जनपदो मे सघन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे- पश्चिमांचल निर्माण पार्टी
पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार के आवास ग्राम जडौदा जट्ट मे सदस्यता अभियान का शुभारम्भ कर लगभग 30 सदस्यों को पार्टी का सदस्य बनाया ।इस अवसर पर पार्टी द्वारा बैठक का आयोजन कर नये सदस्यों को पार्टी की नीति व उद्देश्य से अवगत कराया।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह व संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने किया ।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा कि आज बरेली ,मेरठ,सहारनपुर तीन जनपदो मे पार्टी का सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया है।31मार्च 2023 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21 जनपदो मे सघन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे ।
जनपद बरेली मे राष्ट्रीय सचिव आशीष मैसी ,जनपद मेरठ ,राष्ट्रीय सचिव अमित राठी के द्वारा सदस्यता अभियान आरम्भ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिह॔ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इक्कीस जनपदो के आठ करोड लोगो को न्याय दिलाने के लिए पश्चिमांचल निर्माण पार्टी का गठन किया गया है। भारत मे बीस नये राज्य बनाने की मांग चल रही है।
अतः माननीय प्रधानमन्त्री जी को राज्य पुनर्गठन आयोग बना छोटे राज्य बनाने चाहिए ताकि लोगों वहां के निवासियो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें संजीव मलिक मासूम ने कहा कि अपनी अलग राजधानी व हाईकोर्ट बनने से सस्ता व सुलभ न्याय मिलेगा व समस्याओं का निस्तारण भी शीघ्र होगा।बैठक को फेडरेशन आफ मुस्लिम जाट एशोशियेसन के वरिष्ट उपाध्यक्ष साजिद चौधरी ने कहा कि अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य बनने से यह विश्व का सबसे विकसित राज्य बनेगा।
बैठक को शुभम त्यागी घलौली इरफान चौधरी, डाक्टर राजेश कुमार, रूद्र त्यागी साधारणपुर ,डाक्टर इमरान राव आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की ओर से फैडरेशन आफ जाट मुस्लिम एशोसियेशन को ग्राम कसेरवा पुस्तकालय के लिए यू पी एस सी परीक्षा से समबन्धित पुस्तके भेट की।बैठक मे राधेश्याम ,कुलदीप शर्मा, पुण्डीर,मदन,अनिरूद्ध प्रताप,शराफत,विजयपाल,विनीत कुमार बरवाला, साहिल ,डाक्टर जसबीर सिंह आदि ने भाग लिया।

