Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Morna News- मोरना कस्बा भोकरहेड़ी में श्रीबाला जी शोभायात्रा निकाली

मोरना। Morna News कस्बा भोकरहेड़ी में बाला जी जयन्ती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भाँति श्रीबाला जी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। कस्बे में अनेक स्थानो पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।   कस्बा भोकरहेड़ी में आयोजित श्रीबाला जी शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल द्वारा फीता काटकर किया गया।शोभायात्रा सेठों वाले मन्दिर से आरम्भ होकर बेहड़ा पट्टी,लक्सर मार्ग,लोकुपुरा उत्तरी,सुभाष चौक,नेहरु चौक, बस स्टैंड,बाजार,कुवां पट्टी,लोकुपुरा दक्षिणी से होकर गुजरी जहां नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।शोभायात्रा में दो दर्जन सुन्दर मनोहारी झांकियों का प्रदर्शन किया। डॉ.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति और वन्दना ऊर्जा प्रदान करती है।
भारत सबसे प्राचीन धर्म संस्कृति वाला देश है। देश प्रदेश की भाजपा सरकार ने सँस्कृति संरक्षण व उसके विश्व स्तर पर प्रचार का कार्य किया है। आज विश्व मे भारतीय संस्कृति धर्म व योग का अनुसरण किया जा रहा है।यात्रा के पूर्व अथितियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।व रविन्द्र शर्मा द्वारा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ किया गया। विनीत गोयल द्वारा कढ़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी, राजेश चेयरमैन, अजय चेयरमैन,सचिन कुमार वामन,मण्डल अध्यक्ष डॉ.वीरपाल सहरावत,जिला संयोजक रामकुमार शर्मा,अरुण कुमार, विजय राठी, महिपाल राठी,रामबीर सिंह,रविन्द्र वाल्मीकि,सुधीर चौधरी,मुन्नालाल गर्ग,देवराम भगत,समरपाल,मनोज पुजारी,संजय कुमार,लाला जितेन्द्र कुमार,राकेश गर्ग,अरविंद कुमार, सोनू लाला, सभासद राहुल गर्ग,वरुण कुमार छोटा,रावण सिंह,पूरण सिंह,हरेन्द्र सिंह,लाला बिजेन्द्र,मोहित गर्ग,डॉ अनिल कुमार,विपुल कुमार,राजन कुमार आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 18 =