कलयुगी मां ने नवजात बच्चियों को तालाब में फेंककर मौत के घाट उतारा
मुजफ्फरनगर। मेरी बेटा मेरा अभिमान और बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं के नारे जहां चारों तरफ चल रहे है वहीं एक निर्दयी कलयुगी मां ने अपने दो नवजात बच्चियों को तालाब में फेंककर उनके लापता होने का नाटक रच डाला।
पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो सारा मामला साफ हो गया। महिला की निशानदेही पर दोनों बच्चियों के शवों को तालाब से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव भिक्की निवासी नाजमा पत्नी वसीम ने बीस दिन पूर्व दो जुडवा बच्चियों को जन्म दिया था जिनके नाम आफरीन और आफिया रखे गये थे। बच्चियों के जन्म से नाजमा परेशान थी। आज सवेरे उसने एक नाटक रच डाला। अल्प सवेरे दोनों बच्चियों को वह गांव स्थित तालाब में फंेक आयी और वापस आकर उसने बच्चियों के लापता होने का शोर मचा दिया।
शोर शराबा होने पर पति निसार व परिजन तथा ग्रामीण इकट्ठा हो गये तथा उन्होंने दोनों बच्चियों की खोजबीन की लेकिन कुछ पता न लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची तथा नाजमा के पति निसार व ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस ने नाजमा से गहनता से पूछताछ की तो वह पुलिस के सामने टूट गयी। उसने बताया कि दो जुड़वा बच्चियो ंके कारण वह लगातार परेशान थी। आज मुंह अंधेरे नाजमा दोनों बच्चियों को साथ लेकर गांव में स्थित तालाब पर पहुंची और दोनों बच्चियों को तालाब मंे फेंककर वापस लौट गयी और घर आकर उनके लापता होने का नाटक रच डाला। चींख चीखकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। और बताया कि दोनों बच्चियां उसकी खाट से सोते समय लापता हो गयी है।
यह जानकारी होने पर निसार और उसके परिजनों के होश उड गये। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में खोजबीन की लेकिन बच्चियों का केाई सुराग नहीं लगा। परेशाननिसार ने इस मामले की सूचना सिखेडा पुलिस को दी। दो बच्चिायें के लापता होने की खबर सुनते ही सिखेडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बच्चियों की मां नाजमा से गहनता से पूछताछ की तो वह टूट गयी। उसने बताया कि वह आज सवेरे खुद दोनों बच्चियों को तालाब में फैंककर आयी है। पुलिस ने नाजमा की निशानदेही पर दोनों बच्चियों के शव तालाब से बरामद कर लिये तथा महिला को हिरासत में ले लिया। महिला द्वारा की गयी इस घटना से ग्रामीण सख्ते में आ गये और महिला को कोसने लगे। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
