Motorola ने लॉन्च किया Moto G Stylus (2022), 5,000 एमएएच की बैटरी & other Features
Motorola ने नए 5G वेरिएंट में नए स्मार्टफोन की पेशकश लेटेस्ट मॉडल के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन स्टायलस पेन सपोर्ट के साथ आया है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन को 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। Moto G Stylus (2022) में प्रीलोडेड मोटो नोट ऐप दी गई गई है, जिसमें आप स्टायलस के जरिए नोट लिख सकते है वो भी बिना फोन को अनलॉक किए। इसके अलावा, प्रीलोडेड कलररिंग बुक ऐप पर आप ड्रॉइंग भी कर सकते हैं।
5,000 एमएएच की बैटरी
इस स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ ही 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा रहा है। यह डिवाइस सिंगल चार्ज पर दो दिनों तक चल सकता है। मोटोरोला ने इस डिवाइस की प्राइस को लेकर भी जानकारी देते हुए बताया है कि Moto G Stylus (2022) की कीमत $299.99 (लगभग 22,400 रुपये) में उपलब्ध है। यह कीमत 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए उपलब्ध है। फोन में Metallic Rose और Twilight Blue कलर ऑप्शन दिया गया है।
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
मोटो जी स्टायलस (2022) Android 11 द्वारा संचालित है। इसमें 6.8-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x2,460 पिक्सल) Max Vision IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर देता है। यह सिंगल सिम नैनो स्लॉट के साथ ही 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पेश करता है।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है।
बता दें कि Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन के अमेजन, फ्लिपकार्ड और मोटोरोला की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं पिछले साल Moto G Stylus (2021) स्मार्टफोन को $299 (लगभग 22,300 रुपये) में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। (From Internet)

