वैश्विक

राष्ट्रपति Pedro Castillo ने किया बर्खास्त: पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करते थे पेरू के PM Hector Valer Pinto

Peru के राष्ट्रपति Pedro Castillo ने घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद नवनियुक्त प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की है. राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने प्रधानमंत्री Hector Valer Pinto को उनकी नियुक्ति के तीन दिन बाद ही बर्खास्त कर दिया. प्रधानमंत्री पिंटो के खिलाफ उनकी पत्नी की ओर से घरेलू हिंसा  का आरोप लगाया गया था.

जिसके बाद उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया है. राष्ट्रपति ने एक टेलीविजन संबोधन में कहा है कि उन्होंने कैबिनेट को फिर से गठन करने का फैसला किया है. इस दौरान उन्होंने पिंटो का नाम नहीं लिया. 

घरेलू हिंसा के आरोप

पेरू में राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) का ये तीसरा कैबिनेट फेरबदल है. उन्होंने कहा कि वो मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करेंगे. विपक्षी दल और कुछ अन्य कैबिनेट मेंबर सरकार में हेक्टर वेलर पिंटो की उपस्थिति को लेकर विरोध जता रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिंटो की पत्नी और बेटी ने साल 2016 में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर दो बार रिपोर्ट किया था. शुक्रवार को राष्ट्रपति द्वारा कार्रवाई करने से पहले संसद के स्पीकर ने प्रधान मंत्री पिंटो से इस्तीफा देने का आग्रह किया था.

https://twitter.com/presidenciaperu/status/1489756702488600576?s=20&t=gNAqPRXvl5y82MKyQ3fBNQ

Hector Valer Pinto  ने  किया इनकार

Peru के कई मंत्रियों ने पीएम पिंटो से नाराजगी जताते हुए उन्हें चुनौती दी थी. विदेश मंत्री सीज़र लांडा ( Cesar Landa) ने ट्विटर पर लिखा कि सार्वजनिक सेवा के लिए ऐसे आरोपों से मुक्त लोगों की जरुरत होती है. वही हेक्टर वेलर पिंटो ने इस तरह की किसी भी घरेलू हिंसा से इनकार किया है. पिंटो ने कहा है कि उन्हें इस मामले में कभी भी दोषी नहीं ठहराया गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =