खेल जगत

MS Dhoni  एक शानदार कप्तान हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का उपहार हैं- अफगान

 अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने MS Dhoni  के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत का जिक्र किया. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके और एमएस धोनी के बीच अफगानिस्तान के साथी खिलाड़ी मोहम्मद शहजाद को लेकर बातचीत हो रही थी. टीम में जगह देने वाली बात पर धोनी ने उनसे कहा, अगर शहजाद 20 किलो वजन कम कर लेते हैं तो वह उन्हें आईपीएल में चुनेंगे. उन्होंने बताया कि ये बात 2018 एशिया कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच टाई होने के बाद हुई थी.

2018 एशिया कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच टाई होने के बाद अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान असगर एमएस धोनी से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने बताया, ‘मैंने एमएस धोनी के साथ लंबी बातचीत की. वह एक शानदार कप्तान हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का उपहार हैं. वह एक अच्छे इंसान हैं.

हमने मोहम्मद शहजाद के बारे में बहुत बात की. मैंने धोनी भाई को बताया कि शहजाद हैं. ये आपका बहुत बड़ा प्रशंसक है.’ तब माही भाई ने कहा, ‘शहजाद का पेट बड़ा हो गया है और अगर वह 20 किलो वजन कम कर लेता है, तो मैं उसे आईपीएल में चुनूंगा.’ लेकिन जब शहजाद सीरीज के बाद अफगानिस्तान लौटे, तो उनका वजन 5 किलो और बढ़ गया.

भारत बनाम अफगानिस्तान 2018 एशिया कप मैच टाई होने बाद असगर ने मैच को लेकर अपना एक्सपीरियंस जाहीर किया. उन्होंने कहा, ‘2018 एशिया कप का टाई मैच मेरे लिए सबसे अच्छा पल था. वह सबसे अच्छा मैच था. अफगानिस्तान और भारतीय प्रशंसक दोनों तनाव में थे. भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रनों की जरूरत थी और अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए एक विकेट की जरूरत थी.

आखिरी ओवर राशिद ने डाला. जब तीन गेंदें शेष थीं, तब जड़ेजा स्ट्राइक पर थे. नबी और राशिद आए और बोले, ‘कैप्टन, सभी खिलाड़ियों को 30 यार्ड के अंदर या जडेजा के बिल्कुल करीब के आओ. मिड-ऑन की ओर.’ मैंने राशिद को लेग ब्रेक गेंदबाजी करने के लिए कहा और जडेजा मिड-विकेट की दिशा में नजीब की गेंद पर कैच आउट हो गए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − eight =