वैश्विक

जस्टडायल को खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी  भारत की मर्चेंट डेटाबेस (व्यापारियों की जानकारी रखने वाली) कंपनी जस्टडायल को खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं। बताया गया है कि जस्टडायल के संस्थापक प्रमोटर्स और रिलायंस के बीच यह डील 80-90 करोड़ डॉलर (6000 करोड़ से 6700 करोड़ रुपए) तक में हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, यह डील पूरी होने के बाद रिलायंस 25 साल पुराने जस्टडायल के बड़े मर्चेंट डेटाबेस का बेहतर इस्तेमाल कर सकता है। रिलायंस ने हाल ही में अपनी उपभोक्ता सेवाओं को बढ़ाने का ऐलान किया था। ऐसे में पूरे भारत में फैले इस सर्च एंड लिस्टिंग कंपनी के डेटाबेस के जरिए रिलायंस अपने स्थानीय व्यापार और पेमेंट योजना को जमीन पर उतारने में सफल होने की योजना बना रहा है।

 बताया गया है कि जस्ट डायल ने 16 जुलाई को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बोर्ड मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि इसी दिन रिलायंस के साथ डील का ऐलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि रिलायंस इस वक्त देश की सबसे बड़ी संगठित खुदरा विक्रेता है, जबकि जस्टडायल लोकल सर्च इंजन सेगमेंट में मार्केट लीडर है। JD से हर महीने औसतन करीब 15 करोड़ नए यूजर्स (यूनीक विजिटर्स) मोबाइल, ऐप्स, वेबसाइट और हॉटलाइन 8888888888 के जरिए जानकारी मांगते हैं।

 बता दें कि जस्टडायल में इस वक्त प्रबंध निदेशक वीएसएस मणि हैं, जिनके परिवार का जस्टडायल में 35.5 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण है। इस हिस्से की वैल्यू करीब 2387.9 करोड़ रुपए आंकी गई है। बताया गया है कि रिलायंस मणि से खरीद करने के बारे में योजना बना रहा है। इसके अलावा कंपनी जस्टडायल की इक्विटी में भी 26 फीसदी शेयर खरीदने पर विचार कर रही है। मौजूदा शेयर कीमतों के लिहाज से इस खरीद में रिलायंस को 4102 करोड़ रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे।

अगर इन दोनों ही डील पर बात बन गई, तो रिलायंस के पास जस्टडायल में करीब 60 फीसदी हिस्सेदारी होगी और वीएसएस मणि इस कंपनी को जूनियर पार्टनर के तौर पर चलाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील के सफल होने के बाद मुकेश अंबानी इसमें कैपिटल लगाने को लेकर भी फैसला कर सकते हैं।

 बता दें कि जस्टडायल ने दिसंबर 2010 में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। 2011 में उन्हें कंपनी के 62 हजार 794 शेयर दिए गए थे, जिनकी कीमत तब 10 रुपए के करीब थी। 2015 तक आते-आते इन शेयरों की कीमत बढ़ने के साथ अमिताभ बच्चन का कंपनी में निवेश बढ़कर 7.26 करोड़ तक पहुंच गया था। यानी उन्हें करीब 10 गुना से ज्यादा फायदा पहुंचा था। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + four =