वैश्विक

Mumbai: यूट्यूब लाइक्स की नौकरी का झांसा- जॉब पोर्टल पर अपलोड कराया बायोडाटा,-ठगे 11.4 लाख

Mumbai पुलिस ने पिछले दिनों यूट्यूब लाइक्स की नौकरी के नाम पर की गई ठगी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने हाल ही में छह फर्जी तकनीकी कंपनियों के पांच निदेशकों को नौकरी का वादा करके 29 वर्षीय एक महिला को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया. इन्होंने अच्छा रिटर्न देने की बात कहकर महिला को अपने बिजनेस ग्रुप में शामिल किया और इस दौरान उससे करीब 11 लाख की ठगी की गई. ठगी का ये तरीका बेहद शतिराना था, जिसमें पहले महिला के खाते में पैसे भेजकर उसे जाल में फंसाया गया और फिर ठगी का शिकार बना लिया गया.

बताया गया है कि शातिर ठगों ने महिला का वर्चुअल वॉलेट बनाया जिससे पता चलता रहे कि वह पैसा कमा रही है. और बाद में उसे Mumbai पुलिस से एक नकली पत्र भेजा, जिसमें कहा गया था कि उसका खाता ब्लॉक कर दिया गया है. खाता खुलवाने के नाम पर उससे पैसे ले लिए गए. दो सप्ताह में उन्होंने उससे 11.4 लाख रुपये की ठगी की. आरोपियों की पहचान पुणे के रहने वाले बिंदुसार शेलार, महेश राउत, योगेश खौले और अमरावती के अक्षय खडसे और अमित तवर के रूप में हुई.

शिकायतकर्ता ने अपना बायोडाटा दो जॉब पोर्टल पर अपलोड किया था. उसे एक व्यक्ति का व्हाट्सएप संदेश मिला जिसमें पूछा गया था कि क्या वह YouTube वीडियो को पसंद करने, उसका स्क्रीनशॉट लेने और उसी व्हाट्सएप नंबर पर भेजने के काम में दिलचस्पी रखती है. प्रेषक (आरोपी) ने उसे एक वीडियो लिंक भेजा जो उसे पसंद आया और निर्देशों का पालन किया. आरोपी ने उसके खाते में 750 रुपए जमा करा दिए.

इसके बाद आरोपी ने महिला को एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा. “उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि उन्होंने उसका लाभ कमाया है. वर्चुअल वॉलेट चेक किया तो उसमें तीन लाख रुपए मिले. बाद में, उन्हें उनके ‘बिजनेस पैकेज’ में निवेश करने का लालच दिया गया और अलग-अलग शुल्क देने के लिए कहा गया. पुलिस ने 11 लाख की ठगी के इस हैरान करने वाले मामले की जांच शुरू की और वह आरोपियों तक पहुंच गई.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =