Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष चमन लाल छिंगान के नेतृत्व मे सफाई कर्मचारी संघ के नेताओ ने सफाईकर्मियो से जुडी विभिन्न समस्याओ के सम्बन्ध मे ई.ओ.पालिका को एक ज्ञापन सौपा।

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद,मुजफ्फरनगर को सौपे गए पालिका मे कार्यरत सफाई कर्मचारियो की प्रमुख मांगो को निम्नप्रकार रखा गया कि –

पालिका प्रशासन द्वारा सफाई कार्य पर आउटसोर्सिंग पर रखे गए सफाई कर्मचारियो का वेतन जो कि पिछले 4 माह से बकाया है जिस कारण सफाई कर्मचारियो की भूखे मरने की नौबत आ गयी है

उनको उनका वेतन अतिशीघ्र दिलाया जाए। पालिका प्रशासन द्वारा आउटसोर्सिंग पर रखे गए सफाई कर्मचारियों का जो पी.एफ.उनके वेतन से काटा जा रहा है उसका अभी तक कुछ अता पता नही है।

उसका पूर्ण भुगतान ठेकेदार के माध्यम से तुरन्त दिलाया जाये व पालिका द्वारा जमा कराया गया अंशदान का भी भुगतान कराया जाये। पालिका में कार्यरत स्थाई कर्मचारियों को 1500 रूपये ठण्डी वर्दी के जो देय है तुरन्त दिलाया जाये। सभी सफाई कर्मचारियो का आयुष्मान कार्ड नगर पालिका अपने माध्यम से कैम्प लगवाकर बनवायें

जिससे सफाई कर्मचारी किसी बीमारी से ग्रस्त होने पर अपना इलाज करा सकें। कार्यवाहक सफाई नायकों का स्थायीकरण करते हुए उन्हे स्थाई सफाई नायक के पद पर पदोन्नत किया जाये।

स्वास्त्य विभग मे हल्का नं.5 मे स्थायी सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थाई बाबू लिपिक की नियुक्ति की जाये जिससे सफाई कर्मचारियो की समस्याओं का समय पर निदान हो सके।

ज्ञापन सौपने वालो मे सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमन लाल ढिंगान, महामंत्री अरविन्द उर्फ सोनू मचल,सूरज प्रकाश सफाई नायक,शिवकुमार सफाई नायक, बबलू जी,देवी प्रसाद सफाई नायक, जितेन्द्र कुमार सफाई नायक, संजय भारती, दीपक पारचा,राकेश ढिंगान, भूषणलाल सफाई नायक, अर्जुन सफाई नायक,सोमपाल सफाई नायक, राजेश ठेकेदार,अवनीश ठेकेदार, संजय नवजोत, राजेन्द्र रामपुरी, मिलन सिह आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + eleven =