उत्तर प्रदेश

देश में मुसलमानों की जनसंख्या को नियंत्रित करना चाहिए, एएमयू को बम से उड़ा देना चाहिए: नरसिंहानंद सरस्वती

अलीगढ़ में अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संजोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती सनातन धर्म की रक्षा को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ करने जा रहे हैं। सोमवार को रामघाट रोड स्थित  रेस्टोरेंट में उन्होंने बताया कि 2029 में भारत का प्रधानमंत्री मुस्लिम होगा और सनातन हिंदू धर्म का अस्तित्व खतरे में है. उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है. यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है। यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि राजनीति में विकास को लेकर क्या करेंगे इससे ज्यादा जरूरी हमें विकास से ज्यादा धर्म की जरूरत है।

और की धर्म सम्मत ही विकास चाहिए। यदि धर्म विरुद्ध विकास होगा तो विनाश लाएगा तो ये ठीक नहीं है। यति नरसिंहानंद सरस्वती ने खुद राजनीति में आने से इंकार कर दिया हालांकि ये जरूर कहा कि योगी आदित्यनाथ राजनीति में है.

 यती नरसिंहानंद सरस्वती समाजवादी पार्टी में भी तीन महीने कार्यकर्ता के तौर पर काम कर चुके हैं. लेकिन मोहभंग होने पर उन्होंने बताया कि जब इस्लाम की सच्चाई को समझा और उनकी योजनाएं जानी. तो समाजवादी पार्टी छोड़कर हिंदूवादियों के साथ आ गया. यति नरसिंहानंद सरस्वती अपने भड़काऊ बयान के लिए जाने जाते है. और इस भड़काऊ बयान को लेकर कई मुकदमें दर्ज हो चुके हैं.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संजोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती कहा कि अब सनातन हिंदुत्व के अस्तित्व पर खतरे में है और योगी और मोदी भी इसको रोक नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों की जनसंख्या को कंट्रोल करना चाहिए था. जिसे योगी और मोदी नहीं कर पाएं. परिवार नियोजन कानून लाने की इच्छा शक्ति भाजपा सरकार में नहीं है।

19 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि पिछले 7 सालों में भाजपा सरकार ने मुसलमानों पर लुटा दी है। उन्होंने आगे कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून अब आ नहीं सकता तो 2029 में देश का प्रधानमंत्री मुसलमान बनेगा। हालांकि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जमीनों की खरीद-फरोख्त में हो रही धांधली पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संजोजक यती नरसिंहानंद सरस्वती ने विवादित बयान देते हुए कहा कि एएमयू को बम डाल कर खत्म कर देना चाहिए। एएमयू ने देश का पहले बंटवारा करवाया और आज भी एएमयू केवल देशद्रोही पैदा कर रही है. इस विश्वविद्यालय में मानवता विरोधी काम हो रहा है और सरकार कमजोर है अगर किसी दिन कोई मर्द दिल्ली की गद्दी पर बैठा. तो सबसे पहले पहले दारुल उलूम देवबंद, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया खत्म होगा।

इसके बाद इस देश का भला हो सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह देश सनातन हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए. वेद व सनातन धर्म के सिद्धांत पर हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए. जिसमें एक भी मस्जिद, मदरसा, जेहादी, कुरान, हदीस न हो. देश इस्लाम मुक्त होना चाहिए. इसके लिए कोई भी कीमत दी जानी चाहिए. कुछ भी करना चाहिए।

 यती नरसिंहानंद सरस्वती पर भड़काऊ बयान को लेकर कई मुकदमों दर्ज हैं. जब उनसे मुकदमों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मुझे इस बारे में कुछ याद नहीं है। लेकिन 32 बार जेल जा चुका हूं सौ से ज्यादा बार हवालात में रह चुका हूं। कितने मुकदमे लगे हैं वह याद नहीं है। अगर हिन्दु मुकदमों से बरी तो नहीं होंगे तो मुसलमान थोड़े दिनों में मेरी हत्या कर देंगे।

यती नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि मानव इतिहास में जितना इनाम हमारे ऊपर रखा है अगर उतना आज तक किसी के सिर इतना इनाम नहीं रखा गया है। सरस्वती को सिक्योरिटी के लिए यूपी पुलिस के चार पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में लगाए गए हैं। यती नरसिंहानंद सरस्वती आगे बोले कि जितना मारने के लिए मुझ पर इनाम रखा गया है तो उसके लिए मुझे जेड प्लस सिक्योरिटी मिलनी चाहिए.

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 429 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + nine =