उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री आवास पर कल से फिर शुरू होगा जनता दर्शन कार्यक्रम

कोरोना संक्रमण के चलते स्थागित चल रहा मुख्यमंत्री का जनता दर्शन कार्यक्रम एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सोमवार 12 जुलाई, 2021 से जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है।

जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण के कारण जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन स्थगित किया गया था। संक्रमण की स्थिति में निरंतर हो रहे सुधार के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम को पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − five =