Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: 1 शातिर चोर को सिखेडा पुलिस ने मुठभेड में दबोचा, अवैध शस्त्र बरामद

सिखेडा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिखेडा पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ ०१ शातिर चोर/वाँछित अभियुक्त को किया गया घायल/गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट हीरो होन्डा स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल, व अवैध शस्त्र बरामद । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना रामराज पर पंजीकृत ०२ अभियोगों तथा थाना फुगाना पर पंजीकृत ०१ अभियोग में चल रहा था वांछित।

जनपदमें शातिर चोर/लुटेरे/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक ३१/०१ सितम्बर की रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस की भन्डूर से नया गाँव जाने वाले रजवाहे की पटरी, असदनगर चौराहे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर/वांछित चोर अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट हीरो स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल, व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक ३१/०१ सितम्बर की रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस भन्डूर से नया गाँव जाने वाले रजवाहे की पटरी मिर्जाटिल्ला असदनगर के पास संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन की चौकिंग कर रही थी। चौकिंग के दौरान मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर चौकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साईकिल सवार द्वारा पुलिस को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटर साईकिल को वापस मोडकर भागने लगा 

फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो कुछ दूर जाकर बदमाश की मोटरसाइकिल तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी । मोटरसाइकिल सवार बदमाश तत्काल उठकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा ।

पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु उस पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश घायल हो गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण नदीम पुत्र इस्तकार निवासी ग्राम नई बस्ती निराना थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।

जिसके कब्जे से एक मोटर साईकिल हीरो होन्डा स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर । घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० पवन कुमार, रणवीर सिह, पुष्पेन्द्र सिह, का० हरिओम, जयवीर सिंह, अर्जुन सिह, अरूण कुमार थाना सिखेड़ा शामिल रहे। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त थाना रामराज पर पंजीकृत मु०अ०सं० ६१/२०२४ धारा ३०३(२)/३१७(२) बीएनएस व मु०अ०सं० ६६/२४ धारा ३०३(२)/३१७ बीएनएस तथा थाना फुगाना पर पंजीकृत मु०अ०सं० ३७/२४ धारा ३७९/४११ भादवि में वांछित चल रहा था ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 10 =