Muzaffarnagar- हड्डियों की जांच कैंप हुआ आयोजित, कड़ों लोगों ने कराई हड्डियों में कैल्शियम की निशुल्क जांच
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ईवान हॉस्पिटल व मैक्स हॉस्पिटल और भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर दिव्य शाखा के सहयोग से ईवान हॉस्पिटल में अयोजित हुआ हड्डियों का फ्री मेडिकल कैंप में सैकड़ों लोगों ने कराई हड्डियों में कैल्शियम की निशुल्क जांच हुई। शहर के भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल में मैक्स हॉस्पिटल और भारत विकास परिषद दिव्य शाखा मुजफ्फरनगर के द्वारा निशुल्क हड्डियों का चेकअप कैंप लगाया गया
जिसमें मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डा.निकुंज अग्रवाल हड्डियों के माहिर विशेष तौर पर पहुंचे डॉ.निकुंज अग्रवाल को भारत विकास परिषद् दिव्य शाखा के कार्यक्रम चेयरमैन सुनील जैन एल के मित्तल प्रवीण सिंह आदित्य अग्रवाल शशिकांत व उनकी टीम द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया उसके बाद डॉ.निकुंज द्वारा हॉल में उपस्थित लोगों को हड्डी से जुड़ी बिमारी को लेकर संबोधन किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद व ईवान हॉस्पिटल द्वारा आयोजित कैंप सरहनीय हैं
इससे पहले भी कई कैंप लगाए जा चुके हैं हड्डियों के माहिर डाक्टर ने कहा कि आज समाज में जोड़ों के दर्द व हड्डियों में कमजोरी आने जैसे लक्षण बढ़ते हैं। रीढ़ की हड्डी व घुटनों के दर्द वाले लोग अधिक पीड़ित हैं। घुटनों की समस्या के कई कारण जैसे चोट लग जाना, यूरिक एसिड, जोड़ों में ग्रीस कम हो जाना, जोड़ जाम हो जोना, कैल्शियम की कमी कारण हड्डियां कमजोर हो जाना। उन्होंने कहा कि हड्डियां कमजोर होने कारण जल्दी टूट सकती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने के लिए अच्छी से अच्छी खुराक का उपयोग करना चाहिए।
जिससे मांसपशियां व हड्डियां मजबूत रह सके आज के इस कैंप में हमारी कोशिश रही की कैंप में आए सभी मरीजों को हड्डियों से जुड़ी बिमारी के लिए अच्छी स्वास्थ सेवाएं दे सकें और ईवान हॉस्पिटल को लेकर डॉ.निकुंज अग्रवाल ने कहा कि तब पहली बार ईवान हॉस्पिटल आया तो देखकर यकीन नहीं हुआ की मुजफ्फरनगर जैसे शहर में इतना बड़ा फुल फ्लैश हॉस्पिटल है और हॉस्पिटल के अंदर दिल्ली में मौजूद हॉस्पिटल जैसे आईसीयू सीसीयू मौजूद हैं
उन्होंने कहा कि आज के कैंप में ५५ साल से ज्यादा उम्र वाले सभी मरीजों की निशुल्क हड्डियों में कैल्शियम की जांच की गई कैंप में आकर सैकड़ों लोगों ने नि शुल्क हड्डियों के कैंप का लाभ लिया इस मौके पर भारत विकास परिषद दिव्य शाखा के कार्यक्रम चेयरमैन सुनील जैन ने अंत में ईवान हॉस्पिटल व मैक्स हॉस्पिटल की टीम का धन्यवाद किया
कहा कि कहा कि भारत विकास परिषद दिव्य शाखा मुजफ्फरनगर की टीम आगे भी समाज को अच्छी स्वास्थ सेवाएं देने के लिए आयोजित इस तरह के सभी कार्यक्रम को कराने के लिए समर्पित रहेंगे हॉस्पिटल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर एम एस गौर ने बताया कि आने वाली २३ फरवरी को हॉस्पिटल द्वारा संधवली गांव के सचिवालय में निःशूल्क स्वास्थ शिविर का अयोजन होगा और अंत में सभी का धन्यवाद किया।

