संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar- बढ़ती गर्मी से नागरिक परेशान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar ) अप्रैल माह खत्म होने को है और गर्मी अपने चरम पर है धीरे धीरे गर्मी रोजाना बढ रही है। इसी के साथ गर्मी के कारण दोपहरी के समय बाजार भी सूने पडे रहते है लोग जरूरी कामकाजों के लिए सुबह व शाम के ही घर से निकलना उचित समझ रहे है।

गर्मी के कारण लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। दिन के तापमान में १.५ डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। उमस से लोग बेहाल रहे। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही। अधिकतम तापमान ४१.३ डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ३९.८ डिग्री था।

रात के तापमान में भी १.४ डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की गई। दिन में लू और रात के समय उमस के कारण लोग बेहाल रहे।
गर्मी के कारण मौसम बीमारियां भी लोगों को घेरने लगी है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि अधिकतर मरीज डिहाइड्रशेन के हैं।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + fourteen =