Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नेत्रहीन को एक वर्ष में जगतबन्धु ट्रस्ट द्वारा मिलेगा उजालाः मोहन प्रजापति

Muzaffarnagar News:पुरकाजी। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति द्वारा जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के प्रयास से नेत्र रोग व मोतियाबिंद के करीब ग्यारह हजार रोगियों का कराया जाएगा

नेत्र ऑपरेशन जगतबन्धु सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से एक महा अभियान की शुरुआत दृष्टिहीन एवं मोतियाबिंद से ग्रस्त मरीजों के लिए चलाया गया है द्य जिसका उद्घाटन भारतीय अति पिछड़ा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने किया जिसमें संस्था का लक्ष्य अगले साल दिवाली तक ११००० बुजुर्गों एवं बच्चों के ऑपरेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है 

संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह प्रजापति के द्वारा बताया गया कि संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया गया है कि, इस वर्ष कोई भी व्यक्ति जो बचपन से दृष्टिहीन हैं या चोट लगने के कारण या किसी अन्य बीमारी के कारण देख नहीं पाता, उन सभी मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन देहरादून महंत इंद्रेश अस्पताल में कराया जाएगा

जिसमें संस्था के द्वारा सभी मरीजों का रहना, खाना, दवाइयां, लेंस, ऑपरेशन इत्यादि सभी प्रकार की सेवाएं बिल्कुल निशुल्क हैं जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के उत्तराखंड एंबेस्डर हर्ष राणा के द्वारा बताया गया है कि संस्था के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर नेत्र जांच शिविर लगाकर मोतियाबिंद से ग्रस्त मरीजों एवं दृष्टिहीन बुजुर्गों एवं बच्चों को बस के द्वारा श्री महंत इंद्रेश अस्पताल निशुल्क लाया जाता है

जहां पर उन सभी का ऑपरेशन बिल्कुल निशुल्क किया जाता है द्य आज पुरकाजी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के डॉक्टर हर्षित गुप्ता एवं विकास जी के द्वारा सभी मरीजों की जांच कर उन्हें बस के द्वारा ऑपरेशन हेतु महंत इंद्रेश अस्पताल लाया गया है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 12 =