उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में भीड़, लगाई आस्था की डुबकी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar)  महाभारत कालीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बृहस्पतिवार कि सुबह को उमड़ पड़ी, वही ट्रैक्टर ट्राली कारो बसों से भारी संख्या में श्रद्धालु शुक्रताल गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे, वही देर रात्रि श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण पर दीप दान किया

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंगा स्नान मेले में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात दिखी, तो वहीं श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे गंदगी के बीच गंगा स्नान किया। दरअसल आपको बता दें मुजफ्फरनगर जिले में पौराणिक तीर्थ स्थली शुक्रताल में गंगा दशहरे पर भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

वही प्रात: काल में ब्रहम मुहुर्त से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाट के किनारे दिखाई दी जिसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही, वही ये पूजा पुरोहितों और आचार्यो ने गंगा पूजन विधि विधान से कराई गई। तो वही श्रद्धालुओं ने दीपदान कर गंगा मैया की पूजा की कर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया।

जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने शुकदेव मंदिर में अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत के धागे बांधे। गंगा दशहरे पर भारी भीड को देखते हुए रोडवेज ने अलग से गाडियों का इंतजाम किया था

वही गंगा दशहरा मेले को लेकर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को तैनात दिखाई दे तो वही गंगा किनारे श्रद्धालुओं ने गंदगी में गंगा स्नान करते हुए स्थानीय जिला प्रशासन की गंगा स्नान की पोल खोलकर रख दी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =