Muzaffarnagar: नाले की सफाई की मांग
Muzaffarnagar:मुजफ्फरनगर। मौहल्ला लद्दावाला से लेकर श्रीगणेश चौक तक नाले की सफाई न होने से हल्की सी बरसात में ही वर्षा का पानी घरों में घुस जाता है।
क्षेत्र के लोग डा. अपूर्वा, शिवकुमार आर्य, डा. मुन्ना, रहीम, गुड्डू, संजय वर्मा, शिवकुमार मोघा आदि ने बताया कि यह मामला दो विभागों के बीच रस्सा कसी में बटकर रह गया है।
नाले में शिल्ट भरी हुई है। नगरपालिका परिषद में शिकायत की गयी तो जवाब मिला कि यह कार्य जल निगम का है। जब जल निगम वालो से सम्पर्क साधा गया तो उन्होंने इसे नगरपालिका का कार्य बताकर पल्ला झाड लिया।
सामाजिक कार्यकर्ता सचिन बिल्टोरिया ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके प्रयासों से नालो में हयूम पाइप निकलवाया गया था जिसका मलबा आज भी नाले में पडा हुआ है।
नाले की तली झाड सफाई कैसी हो रही है इसकी असलियत यह नाला बोल रहा है। क्षेत्र के लोगों ने यह मामला भी डीएम के वार रूम में पेश कर दिया है और तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

