Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- डोर टू डोर चला कचरा कलेक्शन अभियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर में नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का अभियान चलाया गया। सफाई निरीक्षकों ने घर घर जाकर कूड़ा प्रबंधन के लाभ की जानकारी दी। अभियान १० फरवरी तक चलेगा। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के वार्ड नंबर २९ गांधी कॉलोनी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के फायदे बताए गए।

लोगों को गीले और सूखे कचरे की जानकारी दी गई। होम कंपोस्टिंग के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने लोगों को चिकुनगुनिया, डेंगू, मलेरिया आदि जनित रोगों से बचाव के उपाय बताए गए। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार ने दुर्गंध मुक्त वातावरण, जीवीपी मुक्तनगर, स्वच्छ गली, स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ निकाय एवं बेहतर जीवन स्तर के बारे में बताया।

घर पर ही जैविक खाद बनाई जा सकती है

आईटीसी मिशन सुनहरा कल से आए कलस्टर सुपरवाइजर सुनील कुमार द्वारा लोगों को डोर टू डोर होम कंपोस्टिंग विधि को बताया गया कि किस प्रकार से किचन वेस्ट से घर पर ही जैविक खाद बनाई जा सकती है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पलक्षा मैनवॉल ने १० फरवरी तक डोर टू डोर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता देने के लिए लोगों से प्रार्थना की।
नगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार व मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पलक्षा मैनवॉल, सफाई नायक अभिषेक कुमार, स्वच्छ भारत मिशन (लिपिक) आकाशदीप, रेनू कुमार (ैठड) आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से कलस्टर सुपरवाइजर सुनील कुमार व नगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fifteen =