electricity
संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: बिजली के नखरे चरम पर-सुबह और शाम को अघोषित कट कर रहा है कामकाज को प्रभावित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के नखरे भी आसमान पर पहुंच रहे हैं। शहरी क्षेत्र में विद्युत ओवरलोडिंग के कारण जगह-जगह ट्रांसफार्मर फुंकने और लाइनों का फाल्ट इस भीषण गर्मी में लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।

कई स्थान पर सुबह और शाम को बिजली का अघोषित कट लोगों की गर्मी बढ़ाने के साथ कामकाज को भी प्रभावित कर रहा है। लोगों के लिए अधिक परेशानी भरा गुजरा। सुबह के समय सूरज की पहली किरण ने ही लोगों को बढ़ते तापमान का अंदाजा करा दिया था। १२ बजे से पहले ही तेज धूप के कारण लोगों को माहौल दोपहर जैसा लगने लगा।

१२ बजे के बाद सूरज ने अपनी तेज धूप से भीषण गर्मी का जमकर अहसास कराया। इस कारण दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच शहर के बाजारों में भी सन्नाटा सा पसरा रहा। अधिक आवश्यक कार्य होने पर ही लोग तेज धूप में घरों से बाहर निकले। शाम के समय भी गर्माहट बनी रही, जिससे लोग बेहाल रहे।

इसके साथ विद्युत कट लोगों के लिए इस भीषण गर्मी में मुसीबत बनकर उभर रही है। सुबह और शाम को आधे-आधे घंटे के कट लगने से लोग गर्मी की दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। वहीं कई क्षेत्र में ओवरलोडिंग बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर तक फुंक रहे हैं।

मिमलाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण लोगों को लंबी विद्युत कटौती गर्मी के साथ झेलनी पड़ी। नगरीय विद्युत वितरण खंड के अधीशासी अभियंता ने बताया कि लाइनें ट्रिप होने पर ही लाइन चेक करने के लिए कट लग रहे हैं।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 403 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =