Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में कोरोना के 43 ओर मरीज मिलने से हडकंप, एक्टिव केसों की संख्या 236- पढें पूरी अपडेट

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 43 नए मरीज मिलने से हडकंप मच गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 236 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद में आज स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 157 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 43 मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इनमें 21 लोगों के आरटीपीसीआर जबकि 22 के रैपिड टेस्ट के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आज जो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, उनमें 1 कस्बा पुरकाजी, 1 ग्राम कूकड़ा, 1 मिर्जा टिल्ला मोरना, 1 विलायत नगर मोरना, 1 जानसठ, 1 बघरा, 6 कस्बा बुढ़ाना के मेन बाजार, 2 शाहपुर कस्बे के बाजार, 1 आनंदपुरी, 1 बचन सिंह कॉलोनी, 2 द्वारकापुरी, 1 ज़िला परिषद, 1 गांधी नगर, 1 भरतिया कॉलोनी, 3 गांधी कॉलोनी, 1 पुलिस लाइन, 1 भोपा रोड, 1 लक्ष्मण विहार, 1 रामपुरी, 1 जैन मिलन विहार निवासी है।

इसके अलावा जिला जेल के 14 कैदी भी आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। आज जनपद में 07 ओर कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

जनपद में अब तक कुल 832 कोरोना मरीजों को उपचार कर स्वस्थ किया जा चुका है। जनपद में अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 236 हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =