Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद मैं पहली बार अनंतेश्वर महादेव मंदिर गांधी कॉलोनी में 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई

गांधी कॉलोनी मैं अनंतेश्वर महादेव मंदिर में महात्मा सर्वानंद जी के अथक प्रयास से भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना हेतु बड़े धूमधाम से ढोल बाजों के साथ नगर में शोभा यात्रा निकाली गई

जिसमें भक्तों ने भगवान शंकर के भजन गाकर आनंद लिया और सभी लोग मस्ती में झूम उठे। अभी तक शहर में कहीं भी किसी भी मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग नहीं है, पहली बार हमारे जनपद में भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई है जोकि अपने आप में सबसे अलग सुखद एवं खुशी की बात है।

मनोहर लाल रहेजा ने आनंदेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्य करण हेतु महात्मा सर्वानंद जी को मंदिर का पुराना पत्थर हटाकर उसकी जगह ग्रेनाइट और टाइल्स लगाने एवं मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग, भगवान कार्तिक जी, नंदी जी की स्थापना हेतु दान दिया।

इस कार्य हेतु पिछले 5 दिन से लगातार पूजा अर्चना का कार्य चल रहा है जिसमें गुलशन आहूजा ने भगवान शंकर के 12 शिवलिंग, कार्तिक जी एवं नंदी जी का श्रृंगार कर योगदान दिया।

इस धर्मार्थ कार्य में अमर लाल धमीजा, मुलख राज, अनिल धमीजा, सुरेश ग्रोवर, महेंद्र मलिक, पवन, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र साहनी एवं विजय वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 8 =