Muzaffarnagar: एम०बी०ए० के शत प्रतिशत रिजल्ट से हर्ष,अनन्या ने ७९.६६ % प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के एम०बी०ए० द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंको मे उत्तीर्ण होकर महाविद्यालय की कामयाबी में एक बार फिर चार-चांद लगाया। एम०बी०ए० तृतीय सेमेस्टर में अनन्या ने सबसे अधिक ७९.६६ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आख्या सिंघल ने ७९.२५ प्रतिशत व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अदिति जैन ने ७६.६६ प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अनन्या ने अपनी सफलता पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सफलता का श्रेय गुरूजनों एवं माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजनों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं ज्ञान के फलस्वरूप जीवन में यह स्वर्णिम दिन आया है। वहीं उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा समय-समय पर दिये गये टिप्स परीक्षा में मद्दगार साबित हुए है तथा माता-पिता का सहयोग एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है।
द्वितीय स्थान पर रही आख्या सिंघल ने कहा कि उन्हें महाविद्यालय के अनश्ुाासन और प्रवक्ताओं द्वारा दिये गये टिप्स और महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप ही यह सफलता प्राप्त हुई है। तृतीय स्थान पर अदिति जैन ने कहा कि पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्होंने हमें अध्ययन में बहुत मद्द की। सभी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, लगन तथा महाविद्यालय के अच्छे वातावरण को दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चौयरमैन डा० एस०सी० कुलश्रेष्ठ ने एम०बी०ए० के सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों पर गर्व है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तथा कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है। उन्होनें सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी अपने जीवन में इसी प्रकार की सफलतायें अर्जित करते हुये अपने कॉलेज और अपने माता पिता का नाम रोशन करते रहना चाहिये।
इस अवसर डा० सौरभ मित्तल, डीन प्रबंधन विभाग ने भी अध्यापकों को उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिली सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्जवल भविष्य अध्यापकों पर निर्भर करता है।
विभागाध्यक्ष डा० आफाक अली ने कहा कि विभाग के सभी अध्यापकों की मेहनत से पिरोये हुये परीक्षाफल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में पिछले सालों से भी ज्यादा सेमिनार, वर्कशॉप्स, अतिथि व्याख्यानों के आयोजन का फल आज हमारे छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होनें विद्यार्थियों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने में बेहतर मैनेजर के गुण विकसित कर भविष्य में देश और समाज निर्माण में अपनी सेवाएँ प्रदान करेगें।
विभाग के प्रवक्ताओं पंकज कुमार, श्रुति मित्तल, राजीव रावल, मौ० दानिश व अतुल रघुवंशी ने छात्रों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

