Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar स्वास्थ्य विभाग ने की साईकिल रैली, बेहतर स्वास्थ्य पाये साइकिलिंग अपनाए- डॉ0 फौजदार,

Muzaffarnagar  साइकिलिंग अब स्वास्थ्य को ठीक-ठाक रखने के लिए बड़ी रूचि बनती जा रही है! इसी के लिए महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और समाज में जन जागरूकता के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज महिलाओं ने साइकिलिंग रैली कर रैली निकाली खुद साइकिलिंग कर महिलाएं सड़कों पर निकली और महिलाओ ने साइकिलिंग को आधुनिक दौर में बेहतर स्वास्थ्य का मानक माना साइकिलिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर महिला अधिकारियों ने ही रवाना किया !

मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आगमन अवसर पर जन जागरूकता के लिए साइकिल रैली का स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी बाग के गेट से साइकिल रैली का आयोजन रविवार को किया महिलाओं ने उत्साह पूर्वक खुद साइकिल शहर की सड़कों पर चलाई और साइकिलिंग और स्वास्थ्य के आपस में तालमेल को बेहद खास बताया!

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमoएसo फौजदार ने कहा कि महिला दिवस के आगमन के अवसर पर महिला साइकिल रैली निकालने का आयोजन किया गया है इसमें काफी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की इसका उद्देश्य यही था कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जाए रैली मे काफी संख्या मे स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ व अन्य महिलाएं ने भी सहयोग किया!

रैली को जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा , शिक्षक नेता वंदना बालियान, सुमित्रा देवी आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुरू ! बाद मे मेरठ चुगी से होते हुए विकास भवन गेट पर रैली का समापन हुआ!

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी, महिला अध्यापिका भी महिला स्वास्थ्य के लिए साइकिलिंग करते उत्साह मे नजर आए!
इस मौके पर डॉ इजिया सिंह, डॉ संजीव कुमार वर्मा, कमल कुमार, काव्य शर्मा, रुचि श्रीवास्तव, दीपक, मनोज, पाकेश, दीपक कुमार, भूपेंदर शर्मा, संजीव शर्मा, राशि, वरदान आदि मौजूद रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =