Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: कांवड यात्रा के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित, जानें कब तक रहेंगी छुट्टियां?

Muzaffarnagar कांवड यात्रा के चलते जनपद के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस अवधि में यदि कोई स्कूल खुला पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में कावड यात्रा के कारण जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेश द्वारा जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय/सी0बी0एस0ई0 एवं आई0सी0एस0ई0 बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री कालेज/डायट/तकनीकी संस्थाआें मे दिनांक 08 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक का अवकाश घोषित किया गया है।

अतः जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्चप्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय/सी0बी0एस0ई0 एवं आई0सी0एस0ई0 बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री कालेज/डायट/तकनीकी संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 08 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक उपरोक्त समस्त प्रकार के सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों मे अवकाश रहेगा। यदि अवकाश मे कोई विद्यालय खुला हुआ पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − nine =