उत्तर प्रदेश

Aligarh में नंदी बाबा के दूध पीने की चर्चा

Aligarh में भोलेनाथ के मंदिर में रखी नंदी बाबा की मूर्ति के दूध पीने की खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. श्रद्धालुओं का दावा है कि मंदिर में स्थापित नंदी महाराज की मूर्ति उनके हाथों से दूध पी रही है.

मूर्ति के दूध पीने वाली खबर जंगल की आग की तरह पूरे Aligarh जिले में फैल गई है. इसके बाद से दूध पिलाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. श्रद्धालु अपने अपने घर से किसी बरतन में दूध लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं और नंदी बाबा को दूध पिला रहे हैं. भीड़ में नंदी बाबा को दूध पिलाने की होड़-सी मची है.

इससे पहले मध्य प्रदेश के भिंड से भी नंदी बाबा के जल पीने की खबर सामने आई है. भिंड जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर लहरौली में बेरिहाई माता का मंदिर है. यहां पर गुरु पूर्णिमा के दिन से भक्तों का मेला लगा हुआ है. बताया जा रहा है मोतीपुरा से कुछ बालभक्त मां के मंदिर पर पहुंचे ,जहां शिव दरबार में नंदी बाबा को जल पिलाया, तो नंदी बाबा लगातार जल पी रहे थे.

Aligarh के थाना लोधा इलाके के गांव मूसेरपुर में भोलेबाबा का 70 साल पुराना मंदिर है. यह मंदिर इसी गांव में रहनेवाले राजपाल के खेत में बना है. भोलेबाबा के इस मंदिर में स्थापित नंदी बाबा की मूर्ति के दूध पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद नंदी बाबा को दूध पिलाने के लिए इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. कोई कटोरा लेकर तो कोई गिलास तो कोई कटोरी चम्मच लेकर नंदी बाबा को दूध पिलाने पहुंच रहा है. श्रद्धालुओं का दावा है कि नंदी भगवान ने उनके हाथ से दूध पिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =