उत्तर प्रदेश

Aligarh News: भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी पर आक्रोश, क्षत्रिय समाज ने दी तहरीर

Aligarh News: गभाना भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी एंव क्षत्रिय समाज के लोगों ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के विवादित बयान को लेकर उपजिलाधिकारी गभाना एंव थाना प्रभारी गभाना को तहरीर दी एंव मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।

भाकियू भानु गुट के युवा जिलाध्यक्ष अलीगढ़ कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी थाना गभाना पहुंचे। कृष्णा ठाकुर ने कहा कि भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है। राजपूत समाज ने हमेशा सभी धर्मों एवं जाति का सम्मान किया है। लेकिन ऐसे लोग माहौल बिगाड़ कर समाज में विद्वेष पैदा कर रहे हैं। इनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये।

जिला उपाध्यक्ष भगवान दास चैहान ने कहा कि भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने जातिगत दंगा कराने एवं सामाजिक भाईचारा तोड़ने के उद्देश्य से क्षत्रिय समाज के खिलाफ अर्मायादित भाषा का प्रयोग करते हुये टिप्पणी की है। जिससे सम्पूर्ण समाज में रोष व्याप्त है।

ऐसे उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। सुधीर ठाकुर ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से सभी जाति एंव धर्मों का सम्मान करता है। महक सिंह जैसे उपद्रवी तत्व समाज में जहर घोल रहे हैं। अगर जल्द ही ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्यवाही न की गयी तो भारतीय किसान यूनियन ‘‘ भानु ‘‘ एवं क्षत्रिय समाज आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।

इस दौरान प्रदेश महामंन्त्री ठा. ओमपाल सिंह, ठा. योगेन्द्र सिंह, ठा. सोहन सिंह, रोहित ठाकुर, वेदप्रकाश शर्मा, सूरज जादौन, भूरा सिंह, जितेन्द्र सिंह, दिनेश चन्द्र शर्मा, पकंज चैधरी, जुगेन्द्र सिंह, कौशल चैहान, भुवनेश्वर सिंह, राहुल सिंह, सुधीर ठाकुर, ओमवीर सिंह मौची, प्रेमपाल सिंह, डब्बू ठाकुर, प्रमोद कुमार, सदींप सिंह, अंकित, योगेश, विकास, भानू ठाकुर, करन आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + five =