Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: आग से घर में रखा लाखों का हुआ नुकसान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शुगर मिल कर्मचारी के घर में दीपावली के दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह परिवार के लोगों ने घर से निकलकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई गाड़ियों संग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था।

आग से घर में रखे कपड़े, नकदी, सोने के आभूषण जलकर राख हो गये। आनन फानन में पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे में जाकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही परिवार के लोग आग की चपेट में आने से बच गये।

इंद्रा कॉलोनी में भैसाना शुगर मिल में केन इंचार्ज के पद पर काम करने वाले प्रशांत मुदगल अपने बच्चों और माता पिता के साथ रहते है। रविवार को दिवाली पूजन के बाद घर में जगह जगह दीपक जलाकर रखे गये। एक दीपक स्टोर रूम में रख दिया, जिसने वंहा लगे पर्दे में आग लगा दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और मकान के पहली मंजिल में बने दो कमरों के समान को चपेट में ले लिया। पहले आसपास के लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद ने दमकल की दो गाड़िया सूचना पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने दो घंटे के प्रयास से आग बुझा दी, लेकिन इससे घर में रखे गर्म कपड़े, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य कीमती सामान जल गया। मकान मालिक प्रशांत मुदगल का कहना है कि आग से १० लाख से अधिक का नुकसान है। मकान में लगी आग से घर में रखे सभी प्रमाण पत्र तक जल गये है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 10 =