Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar IIA चेयरमैन पवन गोयल ने किया कार्यकारिणी समिति का गठन

Muzaffarnagar  IIA चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने आईआईए के पूर्व अध्यक्षों की एक बैठक आईआईए कार्यालय पर आयोजित की। उन्होंने कहा कि मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।

सभी पूर्व चेयरमैनस से आईआईए के आगामी योजनाओं पर विचार विमर्श किया और वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें अमित जैन सचिव, अनुज स्वरूप बंसल कोषाध्यक्ष, पंकज जैन, अमित गर्ग, मनीष भाटिया और सुशील अग्रवाल को वाइस चेयरमैन,  संदीप जैन, उमेश गोयल, दीपक सिंघल, आकाश बंसल और राहुल मित्तल को सहसचिव और समर्थ जैन को पीआरओ बनाया।

Muzaffarnagar  कार्यकारिणी गठित उपरांत आगामी कार्यकर्मो पर चर्चा में निवर्तमान चेयरमैन विपुल भटनागर जी ने कहा कि एनजीटी, पीपीसीटी के अनेक निर्देशों के अनुपालन में हमें गैस अथॉरिटी, गैस जनरेटर निर्माता से आईसीडी टू फ्यूल किट निर्माता के साथ भी एक बैठक करनी चाहिए ताकि भविष्य में हम अपने उद्योगों को अपग्रेड कर सके।

पूर्व चेयरमैन कुश पुरी ने कहा कि  डेवलपमेंट अथॉरिटी से जो समस्या आ रही है उनको लिखित रूप से सक्षम मंचों पर उठाना चाहिए।निवर्तमान आईआईए राष्ट्रीय विद्युत समिति के सदस्य अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि आईआईए  उद्योगों की एक अग्रणी संस्था है हमें लगातार उद्योगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को समझ कर उनके समाधान का प्रयास करना चाहिए।

पूर्व चेयरमैन सुधीर गोयल ने कहा कि बिजली विभाग की अनेकों समस्याएं उद्यमियों के समक्ष लगातार आ रही है उसके लिए भी उच्च अधिकारियों से मिलकर उचित समाधान ढूंढने का समाधान किया जाना चाहिए, विद्युत की क्वांटिटी तो बहुत है पर क्वालिटी सप्लाई नहीं मिल पा रही है।

Muzaffarnagar  चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा कि हम शीघ्र ही कार्यकारिणी बैठक व साधारण बैठक बुलाकर इस विषय के समाधान हेतु प्रयास करेंगे और मैं उद्योगों की समस्याओं के  निवारण हेतु हमेशा तत्पर रहूंगा। आईआईए सचिव अमित जैन ने बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों  का आभार व्यक्त किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 8 =