Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीदों के नाम पूर्णिमा पर निकाली गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा

Muzaffarnagar:  पचैंण्डां रोड़ स्थित मनोकामना पूर्ण पावन धाम “श्री सालासर बालाजी धाम” के सेवादारों द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर प्रातः साढ़े सात बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण ( हनुमान चौक ) से “तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीदों की आत्मा की शांति हेतु” “मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा” का आयोजन श्री सालासर बालाजी धाम तक किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि सेवादारों द्वारा प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है। आज भी कार्तिक पूर्णिमा के शुभावसर पर सेवादारों द्वारा देश के शहीदों की आत्मा की शांति हेतु व मनोकामना पूर्ति हेतु ध्वजा यात्रा श्री हनुमान चालीसा पाठ कर पैदल चलकर निकाली गई

जो हनुमान चौक से शुरू होकर भगतसिंह रोड,शिव चौक , झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, श्री बालाजी चौक , मालवीय चौक, गांधी कॉलोनी रेलवे पुल से पचैंण्डां रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची।

श्री सालासर बालाजी धाम पर ध्वजा यात्रा का स्वागत श्रीमती एवं श्री अनिल प्रकाश जी द्वारा किया गया। मनोकामना पूर्ण ध्वजायात्रा में श्री बालाजी धाम के मुख्य सेवादार नीरज बंसल ,राजीव बंसल, आशुतोष गर्ग, हिमांशु गर्ग, विपुल गर्ग, डा०कमल गुप्ता, पवन गोयल,अजय मित्तल, पवन गोयल, दिनेश कुमार, तथा नितांत सहरावत, आशीष जी महालक्ष्मी, अतुल जैन, राजीव वर्मा, अंकित बंसल वीभू ,दीपांशु शर्मा , अभी शर्मा, मयूर जैन, कार्तिक गोयल

अभिषेक राठी, शिवम शर्मा, गौरव गोयल एड०, आयुष गोयल,हर्षित तायल, अर्पित अरोरा, राहुल शर्मा,शिवम शर्मा, सागर गर्ग, सिद्धार्थ शर्मा, संस्कार वर्मा, प्रदीप गोयल, प्रांजल मित्तल आदि सभी सेवादारों द्वारा अपनी अपनी ध्वज पताका श्री हनुमान चालीसा पाठ व जयकारे संग श्री सालासर बालाजी महाराज को अर्पित कर श्री बालाजी महाराज की जय, वन्दे मातरम्-वीर शहीद अमर रहे-भारतीय सेना जिन्दाबाद के जयघोष के बाद प्रसाद ग्रहण किया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eleven =