Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पालिका बोर्ड बैठक में 18 करोड़ के प्रस्ताव पर लगी मुहर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर पालिका परिषद की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में १८ करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लग गई। बोर्ड बैठक के दौरान महिला सभासदों के पति ने भीतर प्रवेश ने दिए जाने पर हंगामा किया।

शहर में पिटबुल डॉग पालने पर प्रतिबंध

सोमवार को नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। ईओ नगर पालिका हेमराज सिंह ने एजेंडा पढ़ना शुरू किया। जिस पर वार्ड मेंबरों ने एक के बाद एक स्वीकृति प्रदान की। बैठक के दौरान ४८ प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। जिसमें प्रस्ताव संख्या १३२ पर शहर में पिटबुल डॉग पालने पर प्रतिबंध लगाने को भी सभी ने बहुमत के साथ स्वीकार कर लिया। वार्ड सभासद अब्दुल सत्तार ने मुद्दा उठाया की पालिका कर्मचारी सभासदों का सम्मान नहीं करते। जिस पर कर्मचारी संगठन ने भी विरोध जताया।

वार्ड मेंबर अन्नू ने कहा की कूड़ा वाहनों पर कपड़ा नहीं डालने से परेशानी हो रही है। वार्ड मेंबर रजत ने उनके क्षेत्र में बनने वाले नाले की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया। सभासद मनोज वर्मा ने बोर्ड बैठक से पहले यूनिसेफ के कार्यक्रमों पर भी सवाल खड़ा किया।

पेयजल आपूर्ति पर खर्च होंगे २ करोड़

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि सोमवार को ही बैठक में १८ करोड़ २३३९९ रुपए रुपए के विकास कार्यों पर स्वीकृति दी गई। उन्होंने बताया कि १५ करोड़ ६ लाख निर्माणकारी कार्यों पर और २ करोड़ ४१ लख रुपए पेयजल आपूर्ति पर खर्च होंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =