Muzaffarnagar News: समाजवादी पार्टी के नेताओं के यहां छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के यहां तो रही ई डी द्वारा छापेमारी की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई द्वारा प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं के ऊपर हो रही ईडी द्वारा छापेमारी की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मतदाताओं के रूख एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिल रहे जनता के व्यापक समर्थन को देखकर डर गई है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे, उत्पीड़न, ईडी सहित अन्य सरकारी विभागों के द्वारा की जा रही छापेमारी के जरिए अलोकतांत्रिक रूप से २०२२ के विधानसभा चुनाव को प्रभावित करना चाहती है।
समाजवादी पार्टी के नेताओं के हो रहे उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व मंत्री महेश बंसल, अलीम सिद्दीकी, गौरव जैन, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सदर विधानसभा से राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी साजिद हस, न टीटू पाल, नगर महामंत्री शलभ गुप्ता, अब्दुल्ला राणा, शौकत अंसारी सूर्य प्रताप राणा, विजय बाटा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
झंडा वितरण की शुरूआत
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान के तहत गौरव जैन के द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर झंडा वितरण कर अभियान की शुरुआत की गयी व अनेकों कार्यकर्तागण व क्षेत्रवासियों ने गौरव जैन की प्रेरणा से अखिलेश यादव को अपना नेता स्वीकार करते हुए उत्साह के साथ अपने घर पर झंडा लगाने का कार्य किया
सपा नेता व सदर विधानसभा से टिकट मांग रहे गौरव जैन द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के घरों पर झंडा लगाने हेतु सपा की टीम को झंडो के साथ रवाना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसान, मजदूर, गरीब,छात्र, नोजवान, महिला, पिछड़ा व व्यापारी सहित सभी वर्गों की हक़ की बात करने वाली पार्टी है व समाजवादी सरकार बनने पर सभी के हित का ध्यान बराबरी के आधार पर रख जायेगा
आज की भाजपा सरकार के कुकर्मा से जो नुकसान समाज के प्रत्येक हिस्से को हुआ है उससे उबारने के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी
कार्यक्रम में मो.नियाज,सदर विधानसभा अध्यक्ष सयुस,लवी गोयल नगर कोषाध्यक्ष सयुस,राशिद जैदी विधानसभा उपाध्यक्ष सयुस,नुसरत,नदीम,ज़ीशान, बदर,राहत अध्यक्ष सदर विधानसभा लो.वा., शमीम तिगरी, आदि साथीगण उपस्थित रहे

