News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

इनामी मुठभेड में किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना छपार पुलिस की बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में १० हजार का ईनामी व वाँछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल तथा ०१ तमंचा मय ०३ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद की। जनपद में शातिर अपराधीयों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना छपार के कुशल नेतृत्व में को दौराने चेकिंग थाना छपार पुलिस की वढेडी ग्राम से दतियाना जाने वाले रास्ते पर रजवाहे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में ०१ बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०३ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर व ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गयी। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शातिर के कब्जे से १ तमंचा मय ०३ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह थाना छपार, उ०नि० विनीत मलिक थाना छपार, उ०नि० नन्दकिशोर शर्मा थाना छपार, का० शिवम चौधरी थाना छपार, प्रशांत चौधरी, रोहित, अनीस खान, राहुल थाना छपार शामिल रहे।

वाहन चोर को बाइक सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर द्वारा शातिर लुटेरे व वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यो के विरूद्द गैगस्टर अधिनियम की कार्यवाही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर लुटेरों व वाहन चोरों एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान शातिर लुटेरे व वाहन चोर जिनके विरुद्ध थाना क्षेत्र में गुप्ता रिसोर्ट के पास से मोबाईल फोन लूट व थाना क्षेत्र नई मण्डी से मो०सा० चोरी व अवैध असलाह रखने के अभियोग पंजीकृत है, अभि०गणो के विरूद्ध जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के अनुमोदन के बाद थाना को०नगर मु०नगर पर अभि० साहिल पुत्र शकील निवासी ग्राम संधावली थाना मंसूरपुर, मु०नगर(गैग लीडर), आमिल उर्फ हसीन निवासी ग्राम संधावली थाना मंसूरपुर, मु०नगर के विरूद्ध गैगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक मे सहकारी समितियों पे उर्वरक उपलब्धता, के सी सी के माध्यम ऋण वितरण और वसूली, आर्बिटेशन की प्रगति, निरिक्षण एवम आगामी सहकारी निर्वाचन की गहन समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए की समिती सचिवों को किसानों की प्रति समुचित व्यवहार के साथ कार्य करने हेतु आदेशित करे।

चिकित्सा शिविर हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, यूनिट मंसूरपुर द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में समाज हित में चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत गांव पुरबालियान में डॉक्टर तनु एवं टीम के द्वारा पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से निशुल्क जेनेरिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ईसीजी, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई, शिविर में सभी दवाइयां निशुल्क दी गई, स्वास्थ्य शिविर में ६७ पुरुष, ३५ महिला एवं ०३ बच्चों सहित कुल १०५ मरीजो ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ प्राप्त किया, शिविर का उद्घाटन चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) बलधारी सिंह, महाप्रबंधक (प्रशासन) रविंद्र कुमार शर्मा व वरिष्ठ किसान महेंद्र सिह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया तथा सभी ग्राम वासियों एवं किसानों से चीनी मिल द्वारा संचालित इस सेवा का भरपूर लाभ प्राप्त करने की अपील की गयी, महाप्रबंधक (प्रशासन) रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चीनी मिल द्वारा सामाजिक सेवा के माध्यम से गांव पुरबालियान में यह प्रथम जेनेरिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है जो कि आगे भी जारी रहेगा, इस दौरान चीनी मिल की ओर से मगनवीर राना, करण सिंह,रोहित कुमार, फरमान अली व चिकित्सीय टीम में रजनीश शर्मा, चंद्रपाल तथा रमेश कुमार, बिजेंद्र सिंह डायरेक्टर, सुभाष सिंह, रोम सिंह, सुरेंद्र सिंह, कंवरपाल, शाकिर अली,सौकत अली (प्रधान) आदि किसान एंव अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।।

 

विभिन्न मामलों में दो को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में दो को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाईन पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त सन्दीप पुत्र सुरेश निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाईन को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त नईम उर्फ नदीम पुत्र महरदीन निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया।

 

शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज मोहित चौधरी ने समीर पुत्र फरीद को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा तो वही सब इंस्पेक्टर हरीश राघव ने सोनू उर्फ फहीम को ३१५ बोर के तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा!!

तहसील खतौली में बीएलओ एवं सुपरवाइजर की बैठक सम्पन्न
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसील खतौली में जेंडर रेशों, ई. पी. रेशों में सुधार एवं मतदाताओं के पहचान पत्र के विभिन्न पहलुओ के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में तहसील खतौली में जेंडर रेशों, ई. पी. रेशों में सुधार एवं मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए बीएलओ एवं सुपरवाइजर की बैठक तहसील खतौली में संपन्न हुई। उक्त के दौरान समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण व समस्त सुपरवाइजर बी०एल०ओ० स्टाफ उपस्थित रहा।

शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज मोहित चौधरी ने समीर पुत्र फरीद को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा तो वही सब इंस्पेक्टर हरीश राघव ने सोनू उर्फ फहीम को ३१५ बोर के तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा!!

समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिविल लाइन परिसर स्थित सी ओ सिटी ऑफिस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन संबद्ध तहसील कॉम्प्लेक्स मार्किट भगत सिंह रोड की एक मीटिंग हुई,जिसमें भगत सिंह रोड पर लगे हुए बेरिकेडिंग के संबंध में व्यापारियों एवं मार्केट में आने वाले ग्राहकों को हो रही समस्या के विषय में उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की गई। मीटिंग में उपस्थित यातायात पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार,शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,तहसील परिसर मार्केट अध्यक्ष हरिओम शर्मा, कोषाध्यक्ष वसी खैरी,उपाध्यक्ष ब्रज कुंवर गर्ग,उपाध्यक्ष पवन वर्मा,सुधीर जैन,राधेश्याम,नरेश वर्मा,अरविंद आर्य सहित अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल का राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर वितरण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज ककरौली मुजफ्फरनगर, में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत सभी अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल का वितरण किया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज ककरौली मुजफ्फरनगर, में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत नोडल अधिकारी श्री सुशील कुमार व प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को इस संबंध में जानकारी दी गईद्य वह सभी अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल का वितरण किया।

जागरूकता अभियान चलाया
मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत मीरापुर में कर्मचारियों द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं सोर्स सेगरीगैसन के प्रति नगरवासियो को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम में नगर पंचायत मीरापुर में कर्मचारियों द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं सोर्स सेगरीगैसन के प्रति नगरवासियो को जागरूक किया गया।

 

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शारदेन स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा मशाल जला कर किया गया उद्घाटन । छात्रों का उत्साहवर्धन कर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। शारदेन स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया । उद्घाटन के पश्चात सभी प्रतिभागियों द्वारा मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी गई। शारदेन स्कूल के प्रबन्धन स्टॉफ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। सभी को खेलकूद और व्यायाम को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करना चाहिए। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा एवं एकता बढ़ती है तथा खेल से मानसिक व शारीरिक दोनों प्रकार की मजबूती मिलती है। इसलिए सभी विद्यालयों में समय समय पर इस प्रकार का आयोजन होना चाहिए । महोदय द्वारा प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को खेल की भावना के साथ खेलने का आवाहन किया और कहा कि खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें। तत्पश्चात महोदय द्वारा शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर शान्ति संदेश दिया गया। महोदय द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगितायों में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार वितरित किए गए एवं सभी छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं तथा सभी का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया गया। इस दौरान शारदेन स्कूल के अध्यापकगण, प्रबन्धन स्टॉफ आदि उपस्थित रहे ।

 

प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आज प्लेसमेंट विभाग द्वारा अन्तिम वर्ष के छात्र/छात्राओं हेतु प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के डीन डा0 नवनीत वर्मा ने बताया कि इस ड्राईव में विभिन्न संकायों (वाणिज्य, मानविकी व विज्ञान) के अन्तिम वर्ष के 80 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन ब्तंबा.म्क्ए ब्ंत क्मावध् प्देनतंदबम क्मावध् त्नचलल में रिलेशनशिप मैनेजर के पद हेतु किया गया। इंटरव्यू के पैनल के रूप में मिस भावना आनन्द व मिस्टर शक्ति शर्मा शामिल हुए। भर्ती प्रक्रिया मिस भावना आनन्द व मिस्टर शक्ति शर्मा के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुई तत्पश्चात ग्रुप डिसकशन हेतु छात्र/छात्राओं को विभिन्न समूहों में बांटा गया। अन्तिम राउण्ड में पैनल द्वारा प्रर्सनल इंटरव्यू रखा गया, गु्रप डिस्कशन राउंड के उपरान्त 15 छात्र/छात्राओं को फाईनल राउण्ड (पर्सनल इंटरव्यू) के लिये चयनित किया गया। जिसमें प्रत्येक छात्र/छात्रा से इंटरव्यू पैनल द्वारा विस्तार से चर्चा की गई तथा उनमें व्यक्तिगत कौशल व क्षमता का परिक्षण किया गया। फाईनल राउण्ड के उपरान्त पैनल के द्वारा अर्पित गर्ग, सौरभ त्यागी, हर्ष बालियान, सौम्या गोयल, दानिश सलामनी, रिशिता कश्यप का चयन अन्तिम रूप से रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर किया गया।
प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी प्रतिभागियों व चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी और मेहनत व ईमानदारी के साथ अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिये प्रेरित किया। उन्होनें कम्पनी से आये पैनल के सदस्यों का धन्यवाद किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 अतुल वर्मा, डा0 अर्पणा, डा0 सौरभ जैन, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 अजय महेश्वरी, मानसी अरोरा, श्रीमति एकता मित्तल, डा0 माधुरी, डा0 रिंकु एस0 गोयल, डा0 जगमोहन, डा0 सुरेश चन्द शुक्ला, प्रशान्त, अमन वर्मा, आशा, प्राची चौधरी, डा0 महेन्द्र, डा0 ज्ञानेन्द्र, सपना, सोनम, गगनप्रीत कौर, सोनिया, श्रीमति नीतु शर्मा, शिवांगी, नीतु शर्मा, अंजू कुमारी, कायनात, पिंकी, अंकित धामा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, नितिन गोयल, आशीष पाल, दीपक कुमार गुप्ता रहें।

 

महर्षि दयानंद सरस्वती की २००वीं जयंती मनाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आर्य समाज की संस्थायें युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती की २००वीं जयंती वर्ष में समाज सुधार कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगी। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त ने कहा कि ऋषि दयानन्द की वैदिक क्रांति से धर्म और संस्कृति की रक्षा हुई थी।
सरकुलर रोड स्थित शाकुंतलम में वैदिक धर्म प्रचार संगठन वैदिक आश्रम अलीपुर कलां तथा आचार्य विश्वबन्धु मानव सेवार्थ न्यास की मासिक बैठक में जिले भर से पदाधिकारी जुटे। इस मौके पर आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि बुराइयों का उन्मूलन सदाचरण से ही संभव है। पाप से बचिये और पुण्य कर्मों की ओर लौटिए, तभी जीवन में सुख-शांति मिलेगी। महर्षि दयानंद ने वैदिक क्रांति से हिंदू समाज में जन जागरण किया था। वह स्वराज और स्वदेशी के प्रथम उद्घोषक थे। उन्होंने आह्वान किया कि युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद की २००वीं जयंती १२ फरवरी को मुजफ्फरनगर और शामली के आर्य समाज मंदिरों, गुरुकुलों और वैदिक शिक्षण संस्थाओं में यज्ञ, भजन और प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित किये जायें। वानप्रस्थी आर्य मुनि ने कहा कि युवा महापुरुषों के ग्रन्थों को पढ़े। वैदिक मार्ग श्रेष्ठ और वेदानुकूल है। वानप्रस्थी सत्यमुनि ने कहा कि महर्षि स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा थे। यज्ञमान शिक्षक पुष्पेंद्र आर्य एवं विदुषी आर्या रही। आंनद पाल सिंह आर्य, आर.पी.शर्मा ने ओम ध्वज वितरित किये। संचालन प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह आर्य ने किया।
गांव-गांव में मनाई जाएगी ऋषि जयंती
बैठक में पधारे पदाधिकारियों तथा आर्यजनों ने ऋषि जयंती गांव-गांव मनाने का संकल्प लिया। इंजीनियर भोपाल सिंह आर्य, ओमबीर सिंह आर्य दूधली, राजवीर सिंह भौरा कलां, ऋषि पाल सिंह सोटा, अनिल आर्य, प्रेम चंद जांगिड सिसौली, संसार सिंह आर्य व प्रवेंद्र आर्य ढिंढावली, सुरेंद्र सिंह चारौली,नीरज बालियान, बिजेंद्र बालियान भौरा खुर्द,अमित अहलावत भैंसी, डा. नरेश आर्य सोहनजनी जाटान, निकास बालियान मांडी , विनय कुमार साल्हखेड़ी, संगम आर्य मोलाहेड़ी, रविंद्र आर्य लालूखेड़ी, ब्रजपाल आर्य डांगरोल, देवराज बालियान, जगमोर सिंह गोयला, आर्य समाज शहर प्रधान मुकेश आर्य, अनूप सिंह, मंजू आर्या, अनीता,रेखा,दमयंती,सुधा, सविता,प्रियंका,रीतू,बबली आर्य मौजूद रही।

 

गौवंश को दिया उपचार
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कान्हा गोशाला चरथावल में गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार/घायल गोवंश की चिकित्सा की गयी। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के निर्देशानुसार कान्हा गोशाला चरथावल में गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार/घायल गोवंश की चिकित्सा की गयी। भ्रमण के समय गो आश्रय स्थल पर हरा चारा,भूसा, स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई , ०२ घायल/बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई , अन्य सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीवन बीमा निगम और एसबीआई शाखा के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह इस बात की गारंटी दें कि अडानी ग्रुप में एलआईसी के निवेशकों का जो ७३००० करोड़ रुपए लगा है वह सुरक्षित रहेगा।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर में जीवन बीमा निगम और एसबीआई शाखा के बाहर धरना दिया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ ने कहा कि केंद्र सरकार ने आंखें बंद कर अदानी ग्रुप को संरक्षण दिया। इसने अपनी फर्जी कंपनियों के माध्यम से रुपए कमाया। आज अदानी ग्रुप के शेयर काफी गिर रहे हैं, जिससे जीवन बीमा निगम के निवेशकों का ७३००० करोड़ डूबने के कगार पर पहुंच गया है।
पीएम सुरक्षा की दें गारंटी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस बात की गारंटी दे कि जिन लोगों ने एलआईसी में निवेश किया था, उनका पैसा अदानी ग्रुप में सुरक्षित है कि नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और सरकार जवाब नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर कार्यकर्ता एलआईसी और एसबीआई दफ्तरों के बाहर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों नागरिकों की खून पसीने की कमाई इस समय दांव पर लग गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार नागरिकों की खून-पसीने की कमाई के पैसों की सुरक्षा की गारंटी दे।

 

शिवसैनिको ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्यवाही की मांग की। शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा के नेतृत्व मे कचहरी परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे शिवसैनिको ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय को सम्बोधित ज्ञापन में आरोप लगाया कि एक थाना क्षेत्र की पुलिस अपनी मनमानी कर रही है। जो कि उचित नही है। शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा ने शिवसैनिक के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालो मे बिटटू सिखेडा, सोनू वर्मा, कपिल कुमार, अंशुल चौधरी,सेलू कश्यप आदि मौजूद रहे।

 

मांगों को लेकर भाकियू का धरना जारी, मिला समर्थनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर पिछले करीब एक सप्ताह से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना आज भी जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक किसानो की समस्या का समाधान नही होता तब तक धरना जारी रहेगा। भाकियू नेता एवं किसानो के मसीहा बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के समय से ही भाकियू समय-समय पर किसानो की समस्याओ को प्रमुखता से उठाती रही है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि भाकियू ने हमेशा से किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है तथा भाकियू का यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। नगर के सरकूलर रोड स्थितजीआईसी के मैदान मे चल रहे भाकियू के इस धरने को विभिन्न्न संगठनो का समर्थन मिल रहा है। आज शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेडा ने अपनी पूरी टीम के साथ धरने का समर्थन किया। भाकियू द्वारा धरने में शिरकत करने वाले किसानो के लिए भोजन एवं जलपान आदि की व्यवस्था की गई है। भाकियू कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ आगन्तुक किसानो की मेजबानी मे लगे हैं। जनपद के विभिन्न ब्लॉक एवं तहसीलो से भाकियू से जुडे पदाधिकारियों के नेतृत्व मे किसानो का आना जारी है।

 

विभिन्न जन समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला प्रशासन को जन समस्याओं से अवगत कराने के उददेश्य से क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने एडीएम प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती नया गांव खान्जापुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी मे भरे हुए शौचालय के गडढे की सफाई व पानी की निकासी की समस्याओं को लेकर आज दोपहर के वक्त ककचहरी स्थित एडीएम प्रशासन कार्यालय पहुंचे कं्राति सेना के मण्डल अध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति पूनम चौधरी, जिला संगठन मंत्री कंचन बाटला व रीमा रानी आदि पार्टी पदाधिकारियों ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह को उक्त समस्याओं के सन्दर्भ मे एक ज्ञापन सौंपा। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने उक्त पदाधिकारियों को सम्बन्धित समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए सम्बन्धित अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याआें के निराकरण मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्या का प्राथमिकता पर समाधान कराना सुनिश्चित करें।

पानी की टंकी पर चढा सिरफिरा युवक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आज दोपहर के वक्त सिर फिरा युवक पानी की टंकी पर जा चढा। पुलिस ने काफी मशक्कत कर सिरफिरे युवक को समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतरवाया। सूत्रों के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र की कूकडा मंडी में एक सिरफिरा युवक पानी की टंकी पर चढ गया। इस हादसे पर आसपास के दुकानदारों सहित दर्जनो दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर उक्त युवक को सकुशल टंकी से वापिस उतरवाया।

रामचरितमानस और भगवान श्रीराम का अपमान सहन नहीं करेंगेः राजपाल सिंह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हिंद मजदूर किसान समिति का ओबीसी मोर्चे ने एक प्रेस वार्ता कर रामचरितमानस के मामले में आपत्ति जाहिर की है इस दौरान हिंद मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों ने कहा की यह रामचरितमानस और भगवान श्रीराम का अपमान है।
हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि आज धर्म के नाम पर जो भगवान राम और रामचरितमानस का अपमान किया जा रहा है ये घोर निंदनीय है। ये सब सत्ता के लालच के लिए गंदी राजनीति द्वारा रचा गया षडयंत्र है। जिससे यहां तालिबानी शासन हो जाए।
इन लोगों ने जो हमारे पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस का अपमान किया है इसका मुंहतोड़ जवाब २०२४ चुनाव में दिया जाएगा। हम हिंद मजदूर किसान समिति का ओबीसी मोर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में गांव गांव में जाकर जागृति अभियान चलाएंगे।
इस अवसर पर विनोद, तेजपाल, धीर सिंह, रमन, प्रवीण, रजत, विकास, उपेंद्र, पदम सिंह, तपेंद्र, राहुल, अंकित, विजय, तरुण, शिवम, नवीन, रविकांत, दीपक, सोनू, अरविंद, मनोज इत्यादि उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − thirteen =