संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: अहिल्याबाई चौक पर जाम ही जाम, पुलिस कहने के बावजूद सुनने को तैयार नहीं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर में शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जिस दिन जाम न लगता हो। सुबह से ही जाम का आलम देखने को मिल जाता है और दोपहर में बच्चों की छुट्टी के समय तो ये और अधिक विकराल रूप धारण कर लेता है। नगर में जाम नासूर बनता जा रहा हैं। अहिल्याबाई चौराहे के आसपास के व्यापारी परेशान हैं।

दिनभर जाम की स्थिति रहती है। सबसे व्यस्त चौराहा अहिल्या बाई चौराहा नगर का सबसे व्यस्तम चौराहा है क्योंकि सहारनपुर मार्ग पर पड़ने वाले कस्बों व गांवों से आने वाले सभी ग्रामीण अपने चौपहिया व दोपहिया वाहनों से इसी चौराहे पर पहुंच कर नगर के अंदर प्रवेश करते है। इस चौराहे से सहारनपुर मार्ग जिला अस्पताल, कच्ची सड़क, घास मंडी, शिव चौक व लददावाला मोहल्ला पहुंचते है। लद्दावाला मार्ग से ही शामली अड्डे पर भी पहुंच जाते है।

काफी तादाद में लोगों का इधर से गुजरना होता है।इस चौराहे से रोजाना लगभग एक लाख लोग इधर से उधर आते जाते है। हजारों दोपहिया व चौपहिया वाहन भी गुजरते है। सैकड़ों ई-रिक्शा तो सवारियों को लेकर घूमती ही रहती है। रोजाना अधिक वाहन आना जाना भी जाम का एक मुख्य कारण है।

सबसे व्यस्ततम चौराहा होने व हजारों वाहनों के इधर से उधर आने जाने के बाद भी इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यहां पर दो या तीन पुलिसकर्मी ही तैनात किए गए है। इस चौराहा से पांच मार्गों पर लोग जाते है। पैदल राहगीरों के साथ ही लोग दोपहिया व चौपहिया वाहनों में आते है तो एक साथ वाहनों के पहुंचने के कारण जाम स्वतः ही लग जाता हैं।

कच्ची सड़क से आने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों के चालकों को इस चौराहे से जिला अस्पताल मार्ग पर जाने के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बागोवाली, बझेडी, बामनहेडी आदि मार्गों पर सवारियों को लेकर जाने वाली ई-रिक्शा भी चौराहे पर बड़ी संख्या में होती है। यह ई-रिक्शा भी जाम लगने की समस्या को बढ़ाती है।

दुकानदार कमलकांत शर्मा बुक डिपो मालिक ने कहा कि यहां जाम रोजाना लगता है। व्यवस्था संभालने के लिए दो या तीन पुलिसकर्मी यहां पर नाकाफी है।अब्दुल कादिर, कपड़ा व्यापारी, सुपर मार्किट ने कहा कि यह सड़क एक तो पहले ही छोटी है, इसके बाद इस मार्ग पर इधर उधर सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़ी कर दी जाती है।

पुलिस कहने के बावजूद सुनने को तैयार नहीं होती।योगेश ठाकुर,कपड़ा व्यापारी ने कहा कि अहिल्या बाई चौक, नावल्टी चौक, घास मंडी तिराहा आपस में मिले हुए है। यहां से हजारों वाहन गुजरते है लेकिन छोटी सड़क होने के कारण जाम लगता है। यातायात पुलिस की कमी व बेलगाम ई-रिक्शाओं जाम का बड़ा कारक है.

वीर अभिमन्यु, यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि अहिल्याबाई चौक का विस्तारीकरण करने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। यहां से अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। चौक बडे होने से जाम के हालात समाप्त हो जाएंगे।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 385 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =