Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तक तथा लिंक रोड गांधी कॉलोनी हनुमान मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया विशेष सफाई अभियान में सफाई कर्मियों के द्वारा डिवाइडर के दोनों और फावड़े एवं झाड़ू से सफाई के साथ-साथ नालो की सफाई रोबोट मशीन एवं जेसीबी मशीन के माध्यम से तली झाड़ सफाई कराई गई।

साथ ही डिवाइडर पर लगे पौधों की मालियों के द्वारा कटाई छटाई तथा निलाई कराई गई एवं सड़क पर पानी के टैंकर से छिड़काव भी कराया गया। जिससे धूल मिट्टी ना उड़े साथ ही अंजू अग्रवाल के द्वारा निकले कूड़े को अपने समक्ष ट्रिपर एवं ट्रैक्टर ट्रॉली एवं डंफर के माध्यम से कूड़े का निस्तारण कराया गया।

विशेष सफाई अभियान अनुपस्थित पाए गए २ सफाई नायक गण रवि कुमार वार्ड संख्या ३४ एवं विकास कुमार वार्ड संख्या ९ को कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही को दृष्टिगत दोनों सफाईगण को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित करने के आदेश दिए गए तथा इन्हें पालिका कार्यालय से संबद्ध करने के लिए आदेश दिए

पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि वह कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं करेंगी तथा यह भी कहा गया कि विशेष सफाई अभियान ५ दिनों के लिए घोषित किया गया था जो कल पूर्ण हो जाएंगे। परंतु छठवें दिन रविवार को भी नई मंडी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इसके अलावा मंगलवार के दिन शहरी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलेगा। श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा यह भी कहा गया की अधिकतर कर्मचारी अपने कार्य के प्रति पूर्ण रूप से सजग होते हुए उत्साह से कार्य कर रहे हैं परंतु कुछ अभी भी ऐसे शेष है जिन्हें अपने कर्तव्य का बोध नहीं हो पा रहा है मैंने उन्हें चिन्हित कर लिया है

सचेत किया गया की वह अन्य कर्मियों की भांति अपने कार्य को अंजाम दे अन्यथा कठोर कदम उठाना मजबूरी हो जाएगी। विशेष सफाई अभियान में पालिका अध्यक्ष के साथ हेमराज सिंह अधिशासी अधिकारी प्रियांशु जैन सभासद, राजीव कुमार जोनल सेनेटरी ऑफिसर, अमित कुमार अमरजीत सिंह एवं विजय कुमार कार्यवाहक सफाई निरीक्षक दुष्यंत कुमार वाटिका सुपरवाइजर तथा देवी प्रसाद राजेश ऊंटवाल, मदनलाल सफाई नायक गण व प्रियेश कुमार आईटी ऑफिसर स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं क्षेत्रीय नागरिकगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 9 =