News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बुजुर्ग गिरकर हुआ चोटिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बस से उतरते वक्त बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शामली के मौहल्ला नन्दू प्रसाद निवासी करीब 65 वर्षीय सियाराम आज सुबह शामली से प्राईवेट बस द्वारा मुजफ्फरनगर आ रहा था। कि जैसे ही वह शामली बस स्टैण्ड पर पहुंचा कि बस से उतरते वक्त पायदान मे पैर उलझने से वह घायल हो गया।

सड़क हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीसीएम की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र प्रेमनारायण शर्मा आज दोपहर के वक्त बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर किसी काम से आ रहा था कि जैसे ही वह एनएच-58 पर पहुंचा कि इसी बीच पीछे की और से तेजगति के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट मे आ जाने से वह घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी।

अलग अलग स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण अमन पुत्र रविन्द्र निवासी मलखान सिंह का किराये का मकान रामपुरी थाना कोतवाली नगर, विनीत पुत्र राजकुमार निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाइन, वंश पुत्र रवि कुमार निवासी जनकपुरी, थाना सिविल लाइन, अंशुल पुत्र राजवीर निवासी, जनकपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 कौशल गुप्ता द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुभाष पुत्र स्व0 गोपाल निवासी कांशीराम कालौनी थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण मोहित पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गोरिया थाना बहसूमा जनपद मेरठ, प्रशान्त पुत्र प्रमेचन्द निवासी चितवाना शेरपुर थाना किला परीक्षित गढ जनपद मेरठ, विकाश उर्फ विक्की पुत्र रकम सिंह निवासी ग्राम बीटा थाना इंचौली जनपद मेरठ, धीरज पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी उपरोक्त 5. अंकुर भाटी पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम गुडीना थाना फलावदा जनपद मेरठ को भैंसी कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार त्यागी द्वारा वारण्टी अभियुक्त साउद पुत्र दाउद निवासी ग्राम काटका थाना जानसठ को गिरफ्तार किया। वहीं थानाध्यक्ष भौराकलां नवीन भाटी द्वारावांछित अभियुक्त धर्मपाल पुत्र खिलारी निवासी कस्बा सिसौली थाना भौराकलां को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सचिन त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त उस्मान पुत्र नन्हुआ निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

 

चेयरमैन ने किया निरीक्षणNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तक तथा लिंक रोड गांधी कॉलोनी हनुमान मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया विशेष सफाई अभियान में सफाई कर्मियों के द्वारा डिवाइडर के दोनों और फावड़े एवं झाड़ू से सफाई के साथ-साथ नालो की सफाई रोबोट मशीन एवं जेसीबी मशीन के माध्यम से तली झाड़ सफाई कराई गई। साथ ही डिवाइडर पर लगे पौधों की मालियों के द्वारा कटाई छटाई तथा निलाई कराई गई एवं सड़क पर पानी के टैंकर से छिड़काव भी कराया गया। जिससे धूल मिट्टी ना उड़े साथ ही अंजू अग्रवाल के द्वारा निकले कूड़े को अपने समक्ष ट्रिपर एवं ट्रैक्टर ट्रॉली एवं डंफर के माध्यम से कूड़े का निस्तारण कराया गया। विशेष सफाई अभियान अनुपस्थित पाए गए २ सफाई नायक गण रवि कुमार वार्ड संख्या ३४ एवं विकास कुमार वार्ड संख्या ९ को कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही को दृष्टिगत दोनों सफाईगण को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित करने के आदेश दिए गए तथा इन्हें पालिका कार्यालय से संबद्ध करने के लिए आदेश दिए पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि वह कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं करेंगी तथा यह भी कहा गया कि विशेष सफाई अभियान ५ दिनों के लिए घोषित किया गया था जो कल पूर्ण हो जाएंगे। परंतु छठवें दिन रविवार को भी नई मंडी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा मंगलवार के दिन शहरी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलेगा। श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा यह भी कहा गया की अधिकतर कर्मचारी अपने कार्य के प्रति पूर्ण रूप से सजग होते हुए उत्साह से कार्य कर रहे हैं परंतु कुछ अभी भी ऐसे शेष है जिन्हें अपने कर्तव्य का बोध नहीं हो पा रहा है मैंने उन्हें चिन्हित कर लिया है सचेत किया गया की वह अन्य कर्मियों की भांति अपने कार्य को अंजाम दे अन्यथा कठोर कदम उठाना मजबूरी हो जाएगी। विशेष सफाई अभियान में पालिका अध्यक्ष के साथ हेमराज सिंह अधिशासी अधिकारी प्रियांशु जैन सभासद, राजीव कुमार जोनल सेनेटरी ऑफिसर, अमित कुमार अमरजीत सिंह एवं विजय कुमार कार्यवाहक सफाई निरीक्षक दुष्यंत कुमार वाटिका सुपरवाइजर तथा देवी प्रसाद राजेश ऊंटवाल, मदनलाल सफाई नायक गण व प्रियेश कुमार आईटी ऑफिसर स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं क्षेत्रीय नागरिकगण मौजूद रहे।

 

साक्षी वैलफेयर ट्रस्ट ने घायल को कराया भर्तीNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी अपने सामाजिक और क्रांतिकारी कार्यो के लिए जानी जाती है। विदित हो कि सामाजिक कार्य में अलग पहचान बनाने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी एक धार्मिक पदयात्रा में शामिल थी। उसी दौरान नरा जदोड़ा के पास दो बाइक सवार युवको का एक्सीडेंट हुआ पड़ा था जिसमे एक की हालत गंभीर लग रही थी वो खून से लथपथ था क्रांतिकारी शालू सैनी ने उन्हें देखकर वहा की भीड़ से जानकारी लेते हुए पुछा की क्या किसी ने पुलिस या एम्बुलेंस को सुचना दी है। सभी ने मना कर दिया व् सभी लोग तमाशाबीन बने सिर्फ देखते रहे की क्रांतिकारी शालू सैनी ने तत्काल मंसूरपुर इंस्पेक्टर सुसील सैनी को फोन कर घटना से अवगत कराया व् घायलों की मदद के लिए कहा कुछ देर बाद पुलिस की गाडी वहा आ गयी। घायलों को बेगराजपुर हॉस्पिटल ले जाया गया जहा उनका इलाज कर उन्हें खतरे से बाहर बताया गया। दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले है व् हरिद्वार से लौट रहे थे। घायल युवकों ने क्रांतिकारी शालू सैनी का दिल से धन्यवाद किया। क्रांतिकारी शालू सैनी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि यदि सड़क पर कोई दुर्घटना से पीड़ित घायल व्यक्ति हो तो रुककर अवश्य मदद करे। आपकी की हुई मदद से घायल व्यक्ति को समय से इलाज मिल सकता है और उनकी जान बच सकती है, आप भी अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का निर्वहन जरूर करें। क्रांतिकारी शालू सैनी सड़क से उठाकर ऐसे दर्जनों घायलों की मदद कर उनका समय से इलाज करा चुकी है क्रांतिकारी शालू सैनी को ऐसे ही कार्य के लिए पिछले वर्ष रोड सेफ्टी आइकॉन आवर्ड से जनपद में सम्मानित भी किया गया था।

 

अहिल्याबाई चौक पर जाम ही जामNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर में शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जिस दिन जाम न लगता हो। सुबह से ही जाम का आलम देखने को मिल जाता है और दोपहर में बच्चों की छुट्टी के समय तो ये और अधिक विकराल रूप धारण कर लेता है। नगर में जाम नासूर बनता जा रहा हैं। अहिल्याबाई चौराहे के आसपास के व्यापारी परेशान हैं। दिनभर जाम की स्थिति रहती है। सबसे व्यस्त चौराहा अहिल्या बाई चौराहा नगर का सबसे व्यस्तम चौराहा है क्योंकि सहारनपुर मार्ग पर पड़ने वाले कस्बों व गांवों से आने वाले सभी ग्रामीण अपने चौपहिया व दोपहिया वाहनों से इसी चौराहे पर पहुंच कर नगर के अंदर प्रवेश करते है। इस चौराहे से सहारनपुर मार्ग जिला अस्पताल, कच्ची सड़क, घास मंडी, शिव चौक व लददावाला मोहल्ला पहुंचते है। लद्दावाला मार्ग से ही शामली अड्डे पर भी पहुंच जाते है।
काफी तादाद में लोगों का इधर से गुजरना होता है।इस चौराहे से रोजाना लगभग एक लाख लोग इधर से उधर आते जाते है। हजारों दोपहिया व चौपहिया वाहन भी गुजरते है। सैकड़ों ई-रिक्शा तो सवारियों को लेकर घूमती ही रहती है। रोजाना अधिक वाहन आना जाना भी जाम का एक मुख्य कारण है। सबसे व्यस्ततम चौराहा होने व हजारों वाहनों के इधर से उधर आने जाने के बाद भी इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यहां पर दो या तीन पुलिसकर्मी ही तैनात किए गए है। इस चौराहा से पांच मार्गों पर लोग जाते है। पैदल राहगीरों के साथ ही लोग दोपहिया व चौपहिया वाहनों में आते है तो एक साथ वाहनों के पहुंचने के कारण जाम स्वतः ही लग जाता हैं। कच्ची सड़क से आने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों के चालकों को इस चौराहे से जिला अस्पताल मार्ग पर जाने के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बागोवाली, बझेडी, बामनहेडी आदि मार्गों पर सवारियों को लेकर जाने वाली ई-रिक्शा भी चौराहे पर बड़ी संख्या में होती है। यह ई-रिक्शा भी जाम लगने की समस्या को बढ़ाती है। दुकानदार कमलकांत शर्मा बुक डिपो मालिक ने कहा कि यहां जाम रोजाना लगता है। व्यवस्था संभालने के लिए दो या तीन पुलिसकर्मी यहां पर नाकाफी है।
अब्दुल कादिर, कपड़ा व्यापारी, सुपर मार्किट ने कहा कि यह सड़क एक तो पहले ही छोटी है, इसके बाद इस मार्ग पर इधर उधर सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़ी कर दी जाती है। पुलिस कहने के बावजूद सुनने को तैयार नहीं होती।
योगेश ठाकुर,कपड़ा व्यापारी ने कहा कि अहिल्या बाई चौक, नावल्टी चौक, घास मंडी तिराहा आपस में मिले हुए है। यहां से हजारों वाहन गुजरते है लेकिन छोटी सड़क होने के कारण जाम लगता है। यातायात पुलिस की कमी व बेलगाम ई-रिक्शाओं जाम का बड़ा कारक है
वीर अभिमन्यु, यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि अहिल्याबाई चौक का विस्तारीकरण करने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। यहां से अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। चौक बडे होने से जाम के हालात समाप्त हो जाएंगे।

समाचार (Muzaffarnagar News)

प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के किया सम्मानितNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  खतौली स्थित श्रीकुंद-कुंद जैन इंटर कालेज में दीक्षा एप्प क्विज में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों को महापुरुषों के बलिदान और उनके संघर्ष के बारे में जानकारी दी गई। महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के दीक्षा एप पर दी गई क्विज आजादी के प्रथम अन्वेषक में श्रीकुंद-कुंद जैन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। आनलाइन प्रतियोगिता में आजादी के संघर्ष पर प्रश्न पूछे गए, जिसमें १५ मिनट तक लगातार पूछे गए प्रश्नों का प्रतिभागियों ने उत्तर दिया। गुरुवार को कालेज में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बच्चों को बताया कि प्रतियोगिता से हमें आजादी के संघर्ष करने वाले महान व्यक्तित्व के बारे में जानकारी होती हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता के प्रभारी प्रवक्ता राजकुमार जैन व रजनी जैन रहे। मरियम खान, इरम, अंजलि, पलक चौहान,म हकशा, ऐश्वर्या, शान मोहम्मद, अंशुल, अनुज कुमार, खुशबू, उर्वशी, घ्फायजा, अफशा, हर्षपाल, मोहित कुमार व हनी सैनी आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यकम में प्रवक्ता नीरज जैन, दलीप सिंह, अजय जैन, विकास कुमार सुरेश यादव, सुधीर पांडेय, डा. अमित जैन, संध्या रानी, प्रमोद मोतला, नवीन जैन व रूपक वर्मा आदि का योगदान रहा।

 

चोर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फोन चोरी कर भाग रहे युवक की धुनाई कर लोगो ने पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त थाना सिविल लाईन क्षेत्र के सदर बाजार मे उस समय अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया कि जब मोबाईल की दुकान से मोबाईल उडाकर रफूचक्कर हो गया। शोर शराबे की आवाज सुन कुछ लोगो ने आरोपी युवक की धुनाई कर उसे पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।

 

पर्ची व नकदी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने सट्टे की खाईबाडी करते एक सटोरिये के नकदी व सट्टे की पर्ची सहित गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी रामलीला टीला उपनि० जोगेन्द्रपाल सिह द्वारा मौ लद्दावाला थाना कोतवाली नगर से अभियुक्त इरफान उर्फ सोनू पुत्र जलालूदीन नि० मौ लद्दावाला थाना को०नगर मु०नगर को अपने मकान मे सट्टे की खाईवाड़ी करते हुये गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से पर्चा सट्टा ,गत्ता, पैन्सिल व ९२० रूपये नकद बरामद हुये ।

2 को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से दो को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी रामलीला टीला उपनि० जोगेन्द्रपाल सिह थाना को०नगर के बलात्कार के अभियोग मे वाँछित चल रहे अभियुक्त शाहिद पुत्र इकबाल नि० ग्राम हरसौली थाना शाहपुर मु०नगर को मुखबिर की सूचना पर शामली प्राईवेट बस स्टैँण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया । चौकी प्रभारी जिला अस्पताल उपनि० राहुल कुमार द्वारा जिला अस्पताल गेट के पास से अभियुक्त विनोद पुत्र मनफूल नि० मौ० रामपुरी थाना को०नगर को २२ पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

 

फरियादियों की डीएम ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

साफ सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग की व्यवस्था करायी जा रही है। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकायध्नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य,शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। नगर पंचायत सिसौली क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु अभियान चलाया गया एवं विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई का कार्य भी नगर पंचायत सिसौली द्वारा नियमित रूप से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत मीरापुर के कर्मचारियों द्वारा दैनिक साफ सफाई तथा नाली निकालने का कार्य किया गया। नगर पालिका परिषद खतौली में नाले सफाई का कार्य कराया गया इसी के साथ साथ सीवर की सफाई एवं पानी की पाइपलाइन मे लिकज को ठीक किया गया।

 

स्प्रीड ब्रेकर लगने पर सपाईयों ने जताया आभार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विगत दिनों पूर्व रजवाहा रोड न्यू मंडी पर महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एडवोकेट और महानगर सचिव महक सिंह बलिमिकी के द्वारा आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए रोड जाम कर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग रखी गई थी जिसमे नगर पालिका चेयरमैन को ७ दिनों का समय दिया गया था चेयरमैन पति अशोक अग्रवाल जी ने मौके पर पहुंचकर मांग को मानते हुए ७ दिनों मै स्पीड ब्रेकर लगवाने का वायदा किया था जिसे आज नगरपालिका चेयरमैन ने पूरा कर दिखाया। समाजवादी पार्टी के महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने चेयरमैन नगरपालिका का आभार जताया और कहां की इन् स्पीड ब्रेकर के लगने से दुर्घटनाओं पर काफी लगाम लगाई जा सकती है और जनता का जीवन बचाया जा सकता है।
मौके पर ए. ई. नगर पालिका अखंड प्रताप सिंह, जे.ई. कपिल कुमार,राहुल कुमार नगर पालिका मौजूद रहे।

 

मिशन इन्द्रधनुष प्रशिक्षण बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में खतौली ब्लाक में समस्त आशा संगिनीयों का सघन मिशन इन्द्रधनुष ४.० कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार जी के निर्देशों के अनुपालन में खतौली ब्लाक में समस्त आशा संगिनीयों का सघन मिशन इन्द्रधनुष ४.० के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान समस्त ग्रामों में आशाओं को गुणवत्ता पूर्ण सेवा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 17 =