Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-मंदिर में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर मन्दिर के दान पात्र से चोरी की घटना का खुलासा किया जहां पुलिस ने ०१ चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कब्जे से चोरी किए गए शत-प्रतिशत ८८४६ रूपये बरामद किये।

शातिर चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना को०नगर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर मन्दिर के दानपात्र से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०८ नवम्बर को चैकिंग के दौरान ०१ चोर अभियुक्त सोनू वर्मा उर्फ उमंग पुत्र स्व० नरेशचन्द वर्मा निवासी ईशान काम्पलैक्स गोदावरी होटल के पीछे रुडकी, हरिद्वार, उत्तराखंड को टाउन हाल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से दान पात्र से चोरी की गयी शत प्रतिशत धनराशि कुल ८८४६-रुपये बरामद हुए।

अभियुक्त द्वारा दौराने पूछताछ स्वंय को नशे का आदि बताया और नशा करने के उद्देश्य से चोरी की घटना कारित करना बताया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को०नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। घटना का संक्षिप्त विवरणः- ७ नवम्बर को वादी पंडित भुवनेश कपिल पुत्र पंडित श्री दिलीप चन्द कपिल निवासी बाग केशोदास थाना को०नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना को०नगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया 

सनातन धर्म सभा मन्दिर निकट एसडी मार्केट के दान पात्र से ०७ नवम्बर को अज्ञात चोर द्वारा पैसे चोरी की गई है। जिसके सम्बन्ध में थाना को०नगर पर मु०अ०सं० ७००/२२ धारा ३७९ भादवि० पंजीकृत किया गया। घटना के सफल एवं शीघ्र अनावरण हेतु थाना को०नगर पुलिस द्वारा टीम बनाकर घटना का २४ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० देवपाल सिंह, का० अनुरोध कुमार, का० अनुज पचौरी, थाना केातवाली शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + twelve =