Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: बदमाशों द्वारा चौकीदार को बंधक बनाकर फैक्ट्री में लाखों की लूट, मचा हडकंप

Muzaffarnagarसिविल लाइंस थाना के मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। नकाबपोश बदमाशों ने पिटाई करके चौकीदार को बंधक बना लिया। इसके बाद 1.70 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा रेजीडेंसी निवासी मनोज कुमार की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में श्री साईं इंडस्ट्रीज के नाम से सर्फ-साबुन बनाने की फैक्ट्री है।

बुधवार रात के समय फैक्ट्री पर चौकीदार राहुल था। रात लगभग 12 बजे के बाद नकाबपोश हथियारबंद चार बदमाश फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। आहट होने पर चौकीदार ने शोर मचाया, तो उसकी पिटाई कर दी। बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद कार्यालय में घुसकर मेज की दराज का ताला तोड़कर वहां रखे 1.70 लाख रुपये लूट लिए और भाग गए।

कुछ देर बाद फैक्ट्री का चालक पिकअप गाड़ी लेकर वहां पहुंचा। काफी देर तक हार्न बजाने और आवाज लगाने के बाद भी फैक्ट्री का गेट नहीं खुला तो चालक ने मनोज कुमार को फोन कर सारा मामला बताया। इसके बाद मनोज स्वजन के साथ मौके पर पहुंचे और चौकीदार को बंधनमुक्त कराया।

सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे

काफी प्रयास के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा। चौकीदार राहुल ने बताया कि बदमाशों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। सभी हथियारों से लैस थे। बदमाशों ने सीसीटीवी तोड़ दिए और डीवीआर अपने साथ ले गए।

News

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =