Muzaffarnagar News: बिजली मोटर चोर गिरोह के 3 शातिरों के किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मन्डी हिमाशु गौरव के निर्देशन मे तथा इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली सुशील कुमार सैनी के नेतृत्व मे थाना नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों शाहनवाज पुत्र मुन्तयाज निवासी सुभाष नगर,इस्लामिया मस्जिद के पास,इमरान पुत्र वशीर निवासी मौहल्ला सुभाष नगर थाना नई मन्डी व इमरान निवासी सुभाष नगर को मय नाजायज तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो नाजायज चाकू, एक घटना छपार की घटना मे प्रयुक्त एक गाडी महेन्द्र िपिकअप के ग्राम रथेडी एवं नसीरपुर चौराहा, हाईवे 58 ग्राम नसीरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
अभियुक्तां ने बताया कि बरामद शुदा 03 बिजली को मोटर 8/9 अक्टूबर 2022 की रात्रि को गत्ते की फैक्ट्री से चोरी की थी। जिस सम्बन्ध मे थाना छपार मे मुकदमा कायम कराया गया था। पकडे गए आरोपियों के खिलाफ थाना नई मन्डी मे विभिन्न धाराओ मे मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक तमंचा,दो जिन्दा कारतूस, तीन बिजली की मोटर, दो नाजायज चाकू, एक गाडी महिन्द्रा पिकअप गाडी बरामद की है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे एसएसआई राजकुमार राणा, सब इंस्पैक्टर गुरूवचन सिंह, है.का.सुशील कुमार, है.का.सोविन्दर सिंह, है.का.राजीव शर्मा, का.मनेन्द्र राणा,का.कीर्तिराज, का. अमित कुमार, का. राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

