Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से की बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप बाजारों में अवैध रूप से अतिक्रमण लेकर आज जिला पंचायत सभागार में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया है कि शहर को अगर साफ सफाई एवं स्वच्छता के रूप में देखना चाहते हैं तो आप लोग भी सहयोग करें

कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सामने नाली एवं नाले पर एवं सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करेंगे। सभी व्यापारी बंधु इस कार्य को स्वयं से अनुपालन सुनिश्चित करने की कार्यवाही करें ताकि जनपद के सभी बाजारों में अवैध अतिक्रमण को हटाया जा सके।

जिलाधिकारी नेअधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रेहड़ी पटरी वालों के व्यापार को सुनिश्चित करने के लिए उनका स्थान निर्धारित वहीं पर लगाएं आज जिलाधिकारी ने ट्रैफिक को लेकर अवैध रूप से संचालित बस टेंपो या टैक्सी स्टैंड डग्गामार बसों सघन अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए अतिक्रमण को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

बिना परमिट से कोई भी बस या टेंपो नहीं चलेगा स्कूल में चलाए जा रहे वाहन उनके फिटनेस होना अनिवार्य अगर ऐसा नहीं पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

बैठक में व्यापार बंधुओं ने सड़क समस्या नाली समस्या एवं साफ सफाई या अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिलाधिकारी ने समस्याओं को संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश

उद्योग बंधुओं ने अब तक मुजफ्फरनगर में अतिक्रमण हटाए गए उसके सराहना करते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके कार्यों को सराहना

इस अवसर पर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एसपी यातायात अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − two =