Muzaffarnagar News: एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शातिर को अवैध नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया।एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में चलाये गये अभियान के तहत चौकी प्रभारी रोहाना उ०नि० अखिल चौधरी द्वारा अभियुक्त राजेश्वर पुत्र सुन्दरलाल नि० ग्राम रामपुर थाना छपार थाना कोतवाली नगर मु०नगर को जस्सी ढाबा देवबंद सहारनपुर रोड़ मु०नगर से १७६ ग्राम गांजा नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस ने हमलावरों को किया गिरफ्तार
शाहपुर। (Muzaffarnagar News)वांछित को पकडने गई पुलिस पर भीड ने हमला बोल दिया। पुलिस ने पथराव व हंगामा कर रहे आरोपी युवक समेत चार लोगों को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कसेरवा मे उस समय अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया कि जब शातिर असरफ उर्फ बंदर को पकडने गइ पुलिस टीम पर भीड ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस की गाडी के शीशे भी टूट गए। देखते ही देखते दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामला बढता देख गांव मे अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल सूचीबद्ध आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कसेरवा मे वांछित असरफ उर्फ बंदर को पकडने के लिए पहुंची पुलिस पर एकाएक भीड ने पथराव कर दिया। जिसके चलते गांव मे अफरा-तफरी की स्थिती बन गई। लेकिन पुलिस ने साहस का परिचय देते आरोपी 6 लोगो मे से दो आरोपितों को हिरासत मे ले लिया तथा पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई।
विदित हो कि शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी शाहपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर आरोपित अरशद उर्फ बंदर पर स्थानीय थाने में दर्जनभर मामले हैं। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट होने पर शुक्रवार रात शाहपुर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस ने उसे पकड कर गाडी मे डाला ही था कि विरोध शुरू हो गया।
इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे सरकारी गाडी के शीशे टूट गए। पुलिस किसी प्रकार उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस पर पथराव करने की सूचना पर सीओ बुढाना विनय गौतम सहित बुढाना,रतनपुरी व अन्य थानो की पुलिस शाहपुर पहुंची। बताया जाता है कि विरोध व पथराव करने वालो की तलाश मे दबिश दी जा रही है।
थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही का कहना है कि पुलिस पर हमले के आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
अलग अलग स्थानों से कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सजय कुमार आर्य द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त जाहिद पुत्र नूरमौहम्मद निवासी खालसा पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 शेरसिह द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सैंन्टी पुत्र जगपाल निवासी मिलाजुद्दी थाना नई मण्डी मु0 नगर, मोहसीन पुत्र तहसीन निवासी कस्बा व थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को रोहाना तिराहे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त अज्जू उर्फ अजरूद्दीन पुत्र नूरइलाही निवासी हरसौली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को धमात नहर पुल से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वांछित अभियुक्त दिपांषु पुत्र कुलदीप निवासी कुरथल जनपद मुजफ्फरनगर को रामछैल तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा विद्युत अधि0 में वांरण्टी अभियुक्त ईषम सिंह पुत्र हरिसिंह निवासी कुरथल थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

