Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सड़क पर मिला चांदी व नकदी से भरा बैग, पुलिस ने किया सुपुर्द

तितावी।(Muzaffarnagar News) थानाध्यक्ष तितावी मय पुलिस गश्त एंव चैकिंग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे, जब पुलिस टीम शामली-मुजफ्फरनगर बार्डर, लालूखेडी में गश्त कर रही थी, तो रास्ते में ०१ बैग पड़ा मिला, जिसको उठाकर, सावधानी पूर्वक खोलकर देखा तो उसमें करीब ०५ किलो ग्राम सफेद धातु, ७० हजार रुपए, ०१ स्कूटी की आरसी थी।

आरसी पर शुभम वर्मा पुत्र स्वर्गीय राजेंदर वर्मा निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी मुजफ्फरनगर, नाम एवं मोबाइल नंबर पड़ा था। मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर वार्ता की गयी तो शुभम वर्मा ने वही सामान बताया जो बैग में था। शुभम वर्मा की मुजफ्फरनगर में सर्राफा की दुकान है, जो शामली से दुकान के लिये सामान लेकर आ रहा था।

शुभम वर्मा को थाना तितावी पर बुलाकर बैग में मिली सामान व नकदी को चैक कराकर सुपुर्द किया गया। शुभम वर्मा द्वारा तितावी पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए थानाध्यक्ष तितावी एवं उनकी टीम की भूरी- भूरी प्रंशसा की गयी

दो महिलाओं से बाइक सवारों ने चैन छीनी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कथा सुनकर वापिस लौट रही दो महिलाओं का आरोप है कि बाईक सवार युवक उनकी चैन छीनकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई।

पुलिस ने वारंटी दबोचे

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश में थाना प्रभारी तितावी मुकेश सोलंकी की पुलिस टीम द्वरा दो वारण्टी अभियुक्तगण के घर दबिश देकर अभि० हारुण पुत्र शफिया निवासी ग्राम छतैला थाना तितावी मु०नगर, फरमान पुत्र अलीहसन निवासी छतैला थाना तितावी मु०नगर ।

को अभियुक्तगणों के घर ग्राम छतैला थाना तितावी से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम उ०नि० संजीव कुमार, का० प्रिंस भाटी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =