उत्तर प्रदेश

Rakesh Tikait पर काली स्याही फेंकने के खिलाफ सिसौली में पंचायत, टिकैत ने जिम्मेदार ठहराया भाजपा सरकार को

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) कर्नाटक के बेंगलुरु में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पर हमला किया गया और चेहरे पर स्याही फेंकी गई है। जिसके विरोध में भाकियू में उबाल है। इस प्रकरण को लेकर सिसौली में देर शाम पंचायत आयोजित की गई। बेंगलुरु में सोमवार को जिस समय चौ. राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के ऊपर स्याही फेंकी गई उस समय वह पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

स्याही के छीटे चौधरी युद्धवीर सिंह के ऊपर भी पड़े हैं। स्याही फेंके जाने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई।इस पूरे प्रकरण को कई मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक स्टिंग ऑपरेशन के मामले में राकेश टिकैत ने अपना पक्ष रखने के लिए पत्रकार वार्ता बुलाई थी।

इसी दौरान दूसरे गुट के लोगों ने हमला कर स्याही फेंकी है। दूसरे रविवार को जनपद के गांव काकड़ा में हुई महापंचायत में चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। बहरहाल, इस घटनाक्रम से भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता आक्रोश में हैं।भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने शाम को सिसौली में आपातकालीन बैठक बुलाई।

Naresh Tikait ने कहा कि इस वक्त लोगां में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होने कहा कि अभी तो सिर्फ स्याही फेंकी गई है, आगे गोली भी चलाई जा सकती है, लेकिन टिकैत परिवार इसके लिए तैयार है।उन्होने बिजली के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि वह कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे उनका नाम इतिहास के काले पन्नों में दर्ज हो।

Rakesh Tikait पर Bangalore में फेंकी काली स्याही, कार्यक्रम में जमकर तोड़फोड़ हंगामा

Naresh Tikait नेइस घटनाक्रम पर कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कल जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का ऐलान किया।इस प्रकरण के लिए भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Naresh Tikait ने कहा कि यह सरकार की मिलीभगत से हुआ है। स्थानीय पुलिस की भी लापरवाही रही है। वहीं भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम पूरे मामले की तह में जाने का प्रयास कर रहे हैं। यह घटना निंदनीय है और लोकतंत्र के खिलाफ है। इससे किसानों में आक्रोश है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 1 =