समाचार (Muzaffarnagar News)
विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहरः 80 करोड के विकास कार्यो पर लगी मोहर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर की विकास यात्रा को नई रफ्तार देने के लिए नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लगभग 80 करोड़ रुपये की विशाल नगरीय विकास योजना को धरातल पर लाने के लिए बोर्ड की सहमति प्राप्त कर ली है। सोमवार को टाउनहाल स्थित सभागार में हुई नगर पालिका बोर्ड की बहुप्रतीक्षित बैठक में 128 प्रस्ताव वाला बड़ा एजेंडा लाइट खरीद, आवारा पशु और कम्प्नी बाग के पेड़ कटान प्रकरण पर हुए हंगामे के बीच सहमति से पारित हो गया। मीनाक्षी स्वरूप ने इस एजेंडे के सहारे शहर के भविष्य में एक चहुंमुखी विकास के एजेंडे को प्रस्तुत किया। विकास योजना के अंतर्गत शहर के 55 वार्डों में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिसमें सड़क निर्माण, जल निकासी के लिए नाली निर्माण होंगे तो वहीं करीब 30 करोड़ रुपये पेयजल सुधार, पथ प्रकाश व्यवस्था को संवारने और कर्मचारियों के हितों तथा अन्य कार्र्यों पर खर्च किये जायेंगे। फैंसी लाइटों से शहर की प्रमुख सड़क भी जगमग रोशन होंगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को टाउनहाल सभागार में हुई बोर्ड मीटिंग में उनके कार्यकाल का अब तक सबसे बड़ा विकास एजेंडा पेश किया गया। इसमें प्रमुख तौर पर सड़क निर्माण, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था सुधार के कार्य शामिल किये गये हैं। करीब दो साल से नई लाइटों की खरीद का मामला शिकायतों और जांच में अटक जाने के कारण बोर्ड में लाइट खरीद के लिए लाये गये सभी प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किये गये।
पालिकाध्यक्ष ने लाइट खरीद के साथ ही हाईमास्ट लाइट, फैंसी स्ट्रीट लाइट और सेमी हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए अलग अलग प्रस्ताव शामिल किये हैं। इनमें एटूजैड चैराहा, सुरेन्द्र नगर कालोनी चैराहा, नई मंडी चैराहा सहित अन्य पांच स्थानों पर 16 मीटर हाईमास्ट लाइट लगेंगी। नई मंडी, गांधी कालोनी, पटेलनगर, गांधीनगर, कूकड़ा, प्रेमपुरी ईदगाह, हनुमान चैक आबकारी रोड, अंसारी रोड, सदर बाजार में 72 से 84 वॉट की सिंगल हैंड एलईडी फैंसी लाइट लगाने की योजना है। 75 और 45 वॉट की करीब 3000 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने के प्रस्ताव भी मंजूर हो गये। इसके साथ ही पालिका में सीमा विस्तार के बाद कार्य विभाजन के प्रस्ताव को भी बोर्ड ने अपनी हरी झंडी दी है। इसमें पालिका के वर्तमान में बने 55 वार्डों को 8 हल्कों के बजाये 12 हल्कों में विभाजित करने का प्रस्ताव है, ताकि कर्मचारियों पर कार्य का बोझ कम होने के साथ ही लोगों को सुलभ व्यवस्था बने। इसमें सभासदों ने कहा कि कुछ विस्तारित क्षेत्र छूट गये हैं, इनको भी शामिल किया जायेगा। अचल सम्पत्ति नामांतरण के लिए अंतिम निर्णय के अभाव में लटकी 650 दाखिल खारिज की पत्रावलियों का निस्तारण कराने के लिए बोर्ड द्वारा अधिशासी अधिकारी को अधिकार देने का निर्णय लिया है। अब इनका निस्तारण भी तेजी से किया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बोर्ड मीटिंग संपन्न होने के बाद कहा कि आने वाले महीनों में शहरवासियों को जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आज पालिका बोर्ड ने सर्व सहमति से एक राय होकर शहर के चहुंमुखी विकास के लिए विकास विजन पर निर्णय लिया है। हम करीब 80 करोड़ रुपये के एजेंडे को पारित कर चुके हैं। विकास की यह योजना न केवल शहर की वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को भी दृष्टिगत रखते हुए तैयार की गई है। पालिका बोर्ड मीटिंग में यह महत्वाकांक्षी प्रस्ताव वाला एजेंडा सदन की सहमति से पारित हुआ और शहर के विकास की राह में एक निर्णायक मोड़ भी साबित होगा। इसके लिए हम सम्पूर्ण बोर्ड का सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त करते हैं। इसमें कई बड़े निर्णय लिये गये हैं, जो जल्द से जल्द धरातल पर लाने के लिए पालिका प्रशासन आज से ही काम में जुट गया है। सबसे बड़ा काम लाइट खरीद के लिए हुआ, क्योंकि लंबे समय से यह मामला अधर में चल रहा था। अब शहर की हर गली रोशन होगी।
पालिका शहर में ये करा रही मुख्य कार्य
करीब 46 करोड़ रुपये की लागत से 250 नई सीसी सड़कों का निर्माण
पूर्व पीएम स्व. चरण सिंह के नाम पर बनेगा चैराहा, लगेगी प्रतिमा, जिला अस्पताल में वीतराग स्वामी कल्याण देव की प्रतिमा लगेगी
पालिका कार्यालयों में कुर्सी खरीद के साथ ही अब सभागार में बदली जायेंगी सभासदों की कुर्सी, नई कुर्सी खरीदने का प्रस्ताव पारित
पेयजल आपूर्ति सुधार के लिए तीन नये नलकूप, चार स्थानों पर 10 एचपी की छोटी नलकूप और करीब तीन हजार मीटर नई पाइप लाइन
3000 नई 45 से 75 वॉट की नई एलईडी स्ट्रीट लाइट, पांच स्थानों पर हाईमास्ट लाइट, कई स्थानों पर फैंसी लाइट लगेंगी
भोपा रोड पर जीवन प्रकाश हॉस्पिटल से विश्वकर्मा चैक तक करीब 1.97 करोड़ की लागत से नाला निर्माण
कलेक्ट्रेट के पार्किंग स्थल पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य
सरकूलर रोड का निर्माण कार्य तीन हिस्सों में होगा। भगीरथी चैक से एटूजेड चैराहे तक, एटूजेड चैराहे से रेलवे क्रासिंग तक करीब चार करोड़ रुपये और नाला की दीवार बढ़ाने के लिए 12.80 करोड़ रुपये भी पालिका खर्च करेगी।
जिला अस्पताल के पास बंद कूड़ा डलावघर पर 9.58 लाख से वेंडिंग जोन, डीएम आवास के समक्ष सौन्दर्यकरण और लाइटिंग का कार्य होगा।
पेड़ काटने को लेकर पालिका में हंगामा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर पालिका की बैठक में उस वक्त जोरदार हंगामा खड़ा हो गया, जब कम्पनी बाग में पेड़ों की कटाई का मामला सभासदों ने बेहद मुखर होकर पालिकाध्यक्ष के समक्ष उठाया। वाटिका प्रभारी और सभासदों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हो गई। सभासदों ने इसे पर्यावरण विरोधी बताते हुए प्रभारी को हटाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। बोर्ड की तीखी प्रतिक्रियाओं को देखते हुए अधिशासी अधिकारी ने कम्पनी बाग में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को फिलहाल तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। साथ ही कार्यदायी एजेंसी सी एंड डीएस पर नियमों के उल्लंघन के कारण जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बता दें कि नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के मेरठ रोड पर स्थित कंपनी बाग के नाम से पहचान रखने वाली कमला नेहरू वाटिका में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत थीम पार्क के रूप में विकसित करने के लिए सौन्दर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। करीब 2.25 करोड़ रुपये के बजट से सिंथेटिक ट्रैक, फव्वारे, हाईमास्ट लाइट, पत्थर की मूर्तियां, जंगल थीम पार्क, झील, टॉय ट्रेन और अन्य कार्य होना प्रस्तावित है। इसके लिए बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने कार्य शुरू करा दिया है। बताया गया कि रविवार की देर रात बिना अनुमति के ही कार्यदायी संस्था के द्वारा कम्प्नी बाग में बेल, लीची और दूसरे फलदार वृक्ष काट दिए गए, इसी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया।
सोमवार को जहां कम्पनी बाग में पहुंचे मोर्निंग वाकर्स ने हरे भरे फलदार पेड़ कटे देखे तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और कार्यवाही की मांग की। वहीं टाउनहाल में हुई पालिका बोर्ड मीटिंग में सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, नौशाद खां, खालिद, रजत धीमान, प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल आदि सभासदों ने कम्पनी बाग से पेड़ काटे जाने के प्रकरण को मुखरता के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष उठाया।
सभासदों ने इसके लिए वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही को पूरी तरह से कठघरे में खड़ा करते हुए सदन में ही जवाब तलब किया, जिसको लेकर गंभीर हंगामा हुआ और अधिकारी एवं सभासदों के बीच काफी नोकझौंक हुई। सभासद राजीव शर्मा ने सदन में ही डॉ. अजय को हटाये जाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सदन को आश्वस्त किया कि वो इस मामले में गंभीर है। रात्रि में ही प्रकरण संज्ञान में आने के बाद कार्यदायी संस्था को फिलहाल काम रोकने के लिए आदेशित कर दिया गया था। कार्यदायी संस्था के एई रामवीर सिंह से भी जवाब तलब किया जा रहा है और वाटिका प्रभारी डॉ. अजय शाही से भी जवाब तलब किया जायेगा। ईओ ने बताया कि कम्पनी बाग से चार फलदार पेड़ों का काटा गया है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के द्वारा पेड़ों का कटान कराया जा रहा है। इसके लिए पालिका अपने स्तर से जांच करा रही है। साथ वन विभाग को पत्र लिखकर काटे गये पेड़ों का मूल्यांकन कराते हुए कार्यदायी संस्था से रकम की वसूली के लिए जुर्माना लगाया जायेगा।
कांस्य पदक विजेता को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा कु0 प्रीति पाल पैरा ओलंपिक एवं अर्जुन अवॉर्डी,पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 100 मीटर में रजत पदक एवं 200 मीटर में कांस्य पदक विजेता को प्रतीक चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर कु0 प्रीति पाल अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी के पिताजी श्री अनिल कुमार,उनके चाचा जी एवं उनका भाई विवेक कुमार एवं जिला खेल कार्यालय भूपेंद्र सिंह यादव उप क्रीड़ाअधिकारी, अंशकालिक प्रशिक्षक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही इस अवसर पर हर्षप्रीत सहरावत अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
पुलिस मुठभेड में दबोचा
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना खतौली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 वाहन चोर अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 ईको गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 09 अक्टूबर को वादी जुबैर पुत्र वाकत निवासी कस्बा व थाना चरथावल मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वह अपनी ईको गाड़ी को बुकिंग में चलाने का काम करता है । अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की गाड़ी मंसूरपुर व खतौली जाने के लिए बुक की थी । खतौली में बुढाना मोड़ पर खाना खाते समय उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी से केले निकालने के लिए वादी से गाड़ी की चाबी मांगी तथा वादी की गाड़ी लेकर भाग गया । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना खतौली पुलिस एवं सर्विलांस की टीम गठित की गयी थी । थाना खतौली पुलिस द्वारा गंगनहर पटरी पर चेकिंग की जा रही थी , तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त चोरी की घटना का शातिर अभियुक्त चोरी की गाड़ी से पुनः कोई घटना करने की फिराक में आ रहा है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर और अधिक सघनतापूर्वक चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात एक ईको गाड़ी तेज गति से आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुका । पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की घेराबंदी करने का प्रयास किया गया तो चालक गाड़ी को मुख्य मार्ग से उतार कर कच्चे रास्ते पर जंगल की तरफ भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा गाड़ी का पीछा किया गया । कुछ दूरी पर जाकर कच्चा रास्ता होने के कारण बदमाश की गाड़ी गड्ढे में पहिया गिर जाने के कारण फंस कर रुक गयी । जिस पर 01 व्यक्ति गाड़ी से उतर कर पुलिस टीम पर फायर करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनःपुलिस टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश अरशद पुत्र बसारत अली घायल हो गया ।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 ईको गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 धर्मेन्द्र श्यौराण, हमराह उ.नि. आरिफ अली, उ.नि. खुशबू कुमारी, है. का. जितेन्द्र सिंह थाना खतौली, मनीष त्यागी सर्विलांस सैल, का0 हेमन्त चैधरी, विवेक कुमार, सोबीर तेवतिया थाना खतौली शामिल रहे।
आबकारी अधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला आबकारी अधिकारी उदय राकेश बहादुर सिंह हमेशा तीव्र भावना के आधार पर काम करते हुए अपनी सराहनीय एवं लाजवाब सेवाएं देकर सभी को अभीतक अभिभूत करने का काम किया है।उनका यहां का अब तक का रिकार्ड बताता है कि उन्होंने ओवर रेटिंग करने वालो पर नकेल कसते हुए राजस्व हानि को रोका और सरकारी राजस्व को बढ़ाया और इस मामले में उत्तरप्रदेश व शासन स्तर पर एक रिकॉर्ड कायम किया और सराहे भी गये हैं साथ ही बड़ी मुस्तैदी के साथ काम करते हुए समय-समय पर दिन हो या रात स्वयं ही चेकिंग अभियान चलते रहते हैं और देर रात भी आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया।अपर मुख्य सचिव,एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में विगत दिवस राकेश बहादुर सिंह जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आबकारी निरीक्षकों द्वारा विक्रेताओं को मदिरा की शत-प्रतिशत प्राप्ति वे बिक्री पी0ओएस0 मशीन के माध्यम से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दुकानों पर पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से की गयी बिक्री का रजिस्टर से मिलान भी किया गया एवं दुकानों पर अनुज्ञापनों की शर्तो का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाना सुनिश्चित कराया गया।
बाल विवाह के खिलाफ चलेगा अभियान: मांगा जिला प्रशासन से सहयोग
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस केअवसर पर मुजफ्फरनगर में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाह के खाते में के लिए काम कर रहे सामाजिक संगठन जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र ने जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा को सौंप गए एक ज्ञापन में जिले में दीपावली से 26 जनवरी 2026 तक बाल विवाह के खिलाफ एक सघन और व्यापक अभियान चलाने में सहयोग मांगा ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लगभग 1 साल पूरे होने जा रहे हैं और जिला प्रशासन के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में इसे मिली सफलताओं को और प्रगति देने के लिए इस विशेष अभियान की आवश्यकता महसूस की जा रही है जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए देश के 450 से भी ज्यादा जिलों में काम कर रहे हैं ग्रामीण समाज विकास केंद्र के निदेशक मेहरचंद जी ने कहा हमारा मानना है कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सफलता के पीछे सबसे बड़ा करण कानून पर शक्ति से अमल है और इसी के नतीजे में लोगों की सोच में बदलाव आया है बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि सरकार व समाज एकजुट होकर प्रयास करें तो बाल विवाह की रोकथाम संभव है उन्होंने प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से एक सर्कुलर जारी करने के लिए अनुरोध किया कि विवाह संपन्न करने वाले पुरोहित वर्ग जैसे पंडित, मौलवी और पादरी के अलावा इसमें सेवाएं देने वाले अन्य लोगों जैसे बैंड वाले ,मैरिज हॉल वाले ,कैटरर्स आदि को स्पष्ट हिदायत दे की बाल विवाह में किसी भी तरह की मदद गैरकानूनी है और उसके लिए उन पर कार्रवाई हो सकती है मेहर चंद जी ने कहा पिछले 1 साल में बाल विवाह की रोकथाम के मोर्चे पर अभूतपूर्व सफलताओं के लिए सरकार जिला प्रशासन व पुलिस से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि बाल विवाह मुक्त मुजफ्फरनगर का सपना जल्दी वास्तविकता में तब्दील होगा और 26 जनवरी तक चलने वाला यह अभियान बाल विवाह के खात्मे में की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।
दीपावली उत्सव का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा होटल द मैडलिन में दीपावली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन का कार्य आईआईए चेयरमैन अमित जैन, डिवीजन सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल, पूर्व चेयरमैन नवीन जैन, मनोज अरोरा, सुधीर चंद्र गोयल, शरद जैन, विपुल भटनागर, नेशनल सेक्रेटरी कुश पुरी, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, दीपक सिंघल, उमेश गोयल एवं मनीष भाटिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आईआईए चैप्टर चेयरमैन अमित जैन ने सभी सदस्य परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा कार्यक्रम में युवा उद्यमियों और महिला सदस्यों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजीव बालियान (पूर्व केंद्रीय मंत्री), कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), एडीएम (एफ) गजेंद्र कुमार, अनुराग कुमार (चीफ फायर ऑफिसर), सुल्तान सिंह (एसएचओ, साइबर क्राइम ब्रांच), गौरव चैहान (इंस्पेक्टर) तथा आईआईए सहारनपुर डिवीजनल अध्यक्ष सतीश अरोरा उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में आईआईए परिवार को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन न केवल उद्योगों के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि सदस्य परिवारों के बीच सौहार्द और उत्सव का वातावरण बनाए रखने हेतु ऐसे सार्थक कार्यक्रमों का आयोजन भी करता है। कार्यक्रम का आरंभ श्लोक एवं मुकुंद द्वारा गणपति वंदना से हुआ। नेशनल फेम कत्थक को ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाली करिश्मा अरोरा (पुत्री मनोज अरोरा) ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत की । इसके पश्चात् कु. राजवी जैन (पुत्री स्मिता एवं चेयरमैन अमित जैन) ने महाभारत पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी, और अनुभा मित्तल (पत्नीसचिव राहुल मित्तल) ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। आईआईए महिला विंग की सदस्यों कृ स्मिता जैन, पायल अग्रवाल, सौम्या अरोरा, पलक अग्रवाल, वंदना सिंघल, नेहा गुप्ता एवं अनन्या गोयल कृ ने बच्चों धुर्व गोयल, राघव गोयल, सन्नी आदि के साथ मिलकर महिषासुर वध की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से सराहा। युवा उद्यमियों अमन गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, राहुल मित्तल, स्पर्श अग्रवाल, नमन जैन, कार्तिक जलोत्रा, अतुल अग्रवाल, प्राचीर अरोरा, अपूर्व (राम), श्रेया (सीता) एवं प्रेरक जैन (लक्ष्मण) ने “राम की दीपावली” पर मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा पंडाल राममय हो उठा। एआरबी बियरिंग्स के डायरेक्टर सुनील गोयल एवं बिजनेस हेड मोना द्वारा सभी सदस्य परिवारों को दीपावली उपहार भेंट किए गए जिसमे ग्रैंड तंबोला खेल में उपहारस्वरूप डायमंड रिंग, स्वर्ण एवं रजत मुद्राएँ, सिल्वर ग्लास सहित आदि अनेक आकर्षक पुरस्कार प्रायोजित किए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। ए आर बी के डायरेटर सुनील गोयल को एडीएम एफ द्वारा सम्मानित किया. कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश गोयल और विपुल भटनागर ने कुशलता से किया। आईआईए सचिव राहुल मित्तल ने सभी अतिथियों और सदस्य परिवारों का स्वागत किया। कपूर थर्माकॉल के ओनर विजय कपूर द्वारा ब्रास के सिक्के वितरित किए गए। इस अवसर पर एडीएम (एफ) गजेंद्र कुमार ने आईआईए सदस्यों को जेड सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्य परिवारों को एआरबी द्वारा दीपावली गिफ्ट्स भेंट किए गए। इस अवसर पर राहुल मित्तल (सचिव), सुधीर अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), नमन जैन (सह-कोषाध्यक्ष), अमन गुप्ता (स्पेशल सेक्रेट्री), अशोक अग्रवाल, नवीन जैन, मनोज अरोरा, सुधीर गोयल, शरद जैन, विपुल भटनागर, अमित गर्ग (वाइस चेयरमैन), अनुज स्वरूप बंसल, सुशील अग्रवाल, मनीष भाटिया, दीपक सिंघल, उमेश गोयल (सह-सचिव), राज शाह, अनमोल गर्ग, तुषार गुप्ता (पीआरओ), प्रेरक जैन (जॉइंट पीआरओ), अनमोल अग्रवाल (आईवाईसी कैप्टन), अरविंद मित्तल, रजत जैन, प्रवीण गोयल, राजेश गोयल, संजीव मित्तल, शमित अग्रवाल, मनीष जैन, कपिल मित्तल, अनुज कुच्छल, अंकित मित्तल (सीए), अतुल अग्रवाल (सीए), नईम चांद, अतुल जैन, डॉ. यशपाल सिंह, मुकुल गोयल, प्रमोद अरोरा, प्राचीर अरोरा, एफ.सी. मोगा, फैसल राणा, रमेश गुप्ता, विजय कपूर, विनोद जलोत्रा, मोहित गर्ग, आकाश गुप्ता आदि भारी संख्या मे उपस्थित रहे.
प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जी.डी. गोयनका विद्यालय, मुजफ्फरनगर में श्री गोपीचंद गोयल स्मृति अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी, मुजफ्फरनगर रहे, जिनके प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। प्रतियोगिता में नगर एवं जनपद के प्रतिष्ठित विद्यालयों कृ पी.आर. पब्लिक स्कूल, न्यू वेलकिन पब्लिक स्कूल, द एस.डी. पब्लिक स्कूल, एम.जी. वर्ल्ड विजन, डी.पी.एस. देवबंद, दिव्य पब्लिक स्कूल, जे.वी. पब्लिक स्कूल, वतन पब्लिक स्कूल तथा आई.जी. पब्लिक स्कूल कृ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्वीमिंग एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहा। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को सम्मानित कर तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
सम्राट शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सम्राट शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता (हस्तिनापुर प्रांत) का किया गया भव्य आयोजन। बालेराम बृजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर मेरठ की टीम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान। भा वि प के सर्वाधिक आकर्षक कार्यक्रम राष्ट्रीय समूह का प्रतियोगिता में बाले राम बृजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर, मेरठ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह टीम आगामी स्तर पर प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी।यह प्रतियोगिता भा वि प सम्राट शाखा मु नगर के आतिथ्य में श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई। जिसमें प्रांत की 14 विद्यालयों की टीमों ने उत्साह पूर्व भाग लिया। हिंदी गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-बालेराम बृजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर, मेरठ।द्वितीय स्थान-जी.सी. पब्लिक स्कूल मु० नगर तृतीयस्थान-सी. जे डी ए वी पब्लिक स्कूल, मेरठ ने प्राप्त किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-एस.डी. पब्लिक स्कूल मु०नगरद्वितीय स्थान-तक्षशीला पब्लिक स्कूल मेरठ। तृतीय स्थान- जी.सी. पब्लिक स्कूल मु०नगर तथा सरस्वती विद्या मंदिर मेरठ को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ। हिंदी- संस्कृत संयुक्त गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- बालेराम बृजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर मेरठ। द्वितीय स्थान- जी.सी. पब्लिक स्कूल मु०नगर तृतीय स्थान-सी.जे. डी ए वी पब्लिक स्कूल मेरठ ने प्राप्त किया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों को आदर सहित मंचासीन सम्राट शाखा सचिव इं० पीके गुप्ता द्वारा कराया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करने के पश्चात सम्राट शाखा प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रगीत एवं अति सुंदर स्वागत गीत गाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव जी द्वारा की गयी तथा प्रारंभिक उद्बोधन महासचिव अरुण खंडेलवाल जी ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ जी ने कहा कि भा वि प द्वारा आयोजित समूह गान प्रतियोगिता एक सांगीतिक आयोजन नहीं है वरन यह भावी पीढ़ी में सांस्कृतिक, अनुराग, राष्ट्र भावना तथा सौंदर्य बोध का संचार करने का गंभीर सांस्कृतिक अभियान है। कार्यक्रम में आतिथ्य सम्राट शाखा संस्थापक अध्यक्ष व विकास रतन परम कीरती शरण अग्रवाल जी, अध्यक्ष प्रवीन कुमार, सचिव इं० पीके गुप्ता, कोषाध्यक्ष जग रोशन गोयल व मनोज सेठी के अलावा रोहिताश करणवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ नितिन जैन , प्रदीप खन्ना, प्रेम प्रकाश, कीमतीलाल जैन, अशोक सिंघल, अजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सौरभ मित्तल, सौरभ गुप्ता, धर्मेंद्र त्यागी, अमित जैन, कुलदीप भारद्वाज, आदि तथा मातृशक्ति ने उपस्थित होकर एवं सहयोग देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के संयोजन में एम.सी. गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा एवं प्रो. संगीता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा ।वहीं सोनिया कश्यप की भूमिका भी उल्लेखनीय रही। विशिष्ट अतिथियों में अनुराग दुब्लिश, डॉ आलोक भटनागर, सुगंध जैन सुबोध गर्ग, सुरेश चंद्र तथा नवीन संगल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
फ्रेशर पार्टी का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आज बी.एससी (कंप्यूटर साइंस) विभाग द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत हेतु ष्फ्रेशर पार्टी का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बी.एससी सी. एस विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का कॉलेज परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन प्रत्येक छात्र के लिए एक नए सफर की शुरुआत है, जहाँ वे न केवल अकादमिक ज्ञान अर्जित करते हैं बल्कि अपने व्यक्तित्व का समग्र विकास भी करते हैं। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बी.एससी (कंप्यूटर साइंस विभाग विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और नवाचार की भावना से भी जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह फ्रेशर पार्टी केवल एक मनोरंजक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वरिष्ठ और कनिष्ठ विद्यार्थियों के बीच पारस्परिक सहयोग और सौहार्द्र की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। कार्यक्रम का संचालन सयुश शर्मा और हर्षित द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने शानदार एंकरिंग कौशल, शेरो-शायरी और मनोरंजक प्रस्तुतियों से पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल बनाए रखा। दोनों ने अपने ह्यूमर और एनर्जी से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फ्रेशर पार्टी में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें नवप्रवेशी छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। छात्रों ने फैशन वॉक, डांस, सिंगिंग, मिमिक्री और स्किट जैसी शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। मंच पर छात्रों का आत्मविश्वास और उनकी प्रतिभा देखकर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में देवेश भारद्वाज, हर्षिता, और चंदना दीक्षित शामिल रहे, जिन्होंने चयनित प्रतिभागियों से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछकर उनकी समझ आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समन्वयक हर्षित, वैभव वत्स और रजत शर्मा रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी टीमवर्क और कुशल प्रबंधन की सभी ने सराहना की। फ्रेशर पार्टी के दौरान मंच पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोकगीत, आधुनिक नृत्य, ग्रुप डांस, और मजेदार गेम्स ने पूरे माहौल को उल्लास से भर दिया। वरिष्ठ छात्रों ने जूनियर्स का स्वागत गुलदस्ते और गिफ्ट्स के साथ किया। वहीं, जूनियर्स ने भी वरिष्ठ छात्रों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर जैसी उपाधियों के लिए विशेष प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने निष्पक्ष निर्णय लेते हुए विजेताओं की घोषणा की, जिनका तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान – मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर की उपाधि क्रमशः सहज प्रीत सिंह और नेहा कौशिक को प्रदान की गई। दोनों ने अपने आत्मविश्वास. व्यक्तित्व रचनात्मकता और मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। सहज प्रीत सिंह ने अपने शानदार आत्म-परिचय और प्रभावशाली व्यक्तित्व से निर्णायकों को प्रभावित किया वहीं नेहा कौशिक ने अपने आत्मविश्वासपूर्ण उत्तरों और हतंबमनिस प्रस्तुति से दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। निर्णायकों ने दोनों को इस उपाधि के लिए बधाई दी और कहा कि ये दोनों विद्यार्थी विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया तथा सभागार में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया। अंत में प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और टीम भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने विभाग की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर बी. सी. ए. विभाग की सभी फैकल्टी सदस्य निरंकर शर्मा, हिमांशु शर्मा मोहित गोयल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, रॉबिन मलिक सतीश और लवी वर्मा उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने आयोजन में शामिल सभी छात्रों और संकाय सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापेत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के उत्साह, रचनात्मकता और सकारात्मक ऊर्जा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवप्रवेशी विद्यार्थी कॉलेज अनुशासन और परंपराओं का पालन करते हुए अपने शैक्षणिक जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। पूरे समारोह में कॉलेज परिवार का उत्साह देखने लायक था।
जैन इंटरनेशनल आॅर्गेनाइजेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित एक होटल में जैन समाज के प्रतिष्ठित संगठन जेन इंटरनेशनल टेªड आॅर्गेनाइजेशन के मुजफ्फरनगर चैप्टर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर चैप्टर का शुभारम्भ और पदभार ग्रहण समारोह बडे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल,पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप आदि ने दीप प्रज्जलित कर किया। इस अवसर पर अक्षय जैन को जीटो मुजफ्फरनगर का अध्यक्ष, शशंाक जैन को उपाध्यक्ष व सी.ए.अजय जैन को मुख्य सचिव नियुक्त किया।
विकसित भारत बिल्डथाॅन 2025 कार्यक्रम आयोजित
बुढ़ाना। कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में विकसित भारत बिल्डथाॅन 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चैधरी जमील अहमद के नेतृत्व में विकसित भारत बिल्डथाॅन 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें उपस्थित बच्चों को उनके समूह ध् टीम के अनुसार विद्यार्थियों के विचारों ध् उत्पादों की व्याख्या करते समय उनकी फोटो और वीडियो बनाई गई। और राष्ट्रीय सजीव प्रसारण हेतु यूट्यूब लिंक के माध्यम से बच्चों को विकसित भारत 2025 के कार्यक्रम को सुनाया गया तथा दिखाया गया। उसके बाद स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चैधरी जमील अहमद ने बताया कि विकसित को भारत का सपना हर भारतीय का सपना है-ऐसा राष्ट्र जहां हर नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अवसर प्राप्त हो आत्मनिर्भर भारत, हरित तकनीक , सामाजिक समावेशन और सतत आर्थिक विकास उनके प्रमुख आधार है। हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि यह सपना केवल शब्दों तक सीमित ना रहे बल्कि 2047 तक एक वास्तविकता बन जाए विकसित भारत – 2047 भारत ।सरकार का विजन है जिसका मुख्य उद्देश्य उपस्थित बच्चों को उनके समूह / टीम के अनुसार विद्यार्थियों के द्वारा विचारों/उत्पादों की व्याख्या करते समय अपनी फोटो ली गई। अंत में राष्ट्रीय सजीव प्रसारण हेतु यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से विकसित भारत बिल्डथान है कार्यक्रम को सुनाया गया।
श्री हनुमान चालीसा का हुआ पाठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एक सौ आठ अखण्ड श्री हनुमान चालीसापाठ (मानव कल्याण परिषद के तत्वाधान में) के समापन सत्र पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा सहभागिता। अतुल कुमार गर्ग महामंत्री श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार ने बताया कि नगर के विभिन्न संकीर्तन मण्डलों के सहयोग से 108 अखण्ड श्री हनुमान चालीसा का पाठ दिनांक 14 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को प्रातः 7 से सांय 5ः30 बजे तक श्री हनुमान मन्दिर शिव चैक टेलीफोन एक्सचेंज/डाकघर के पास , मानव कल्याण परिषद के तत्वाधान में किया जा रहा है। जिसके समापन सत्र पर सांय 4 बजे से 5ः30 बजे तक श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार आप सभी बन्धुओ, माताओं, बहनों से अनुरोध करता है कि सपरिवार, इष्ट मित्रो सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हनुमान चालीसा में अपनी सहभागिता कर धर्म लाभ उठाएं।
15 को किसान दिवस
मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उदेश्य से माह अक्टूबर, 2025 में 15 अक्टूबर दिन तृतीय बुधवार को किसान दिवस दोपहर 12 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में एवं विकास खण्ड स्तर पर जनपद के प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। किसान दिवस में किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हे कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की निम्न जानकारियाँ सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी।
पशु चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण
बुढ़ाना। पशु चिकित्सा अधिकारी बुढ़ाना एवं पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल परसौली का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉ शिव कुमार गंगवार पशु चिकित्सा अधिकारी बुढ़ाना एवं डॉ श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल परसौली का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला।नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। गौआश्रय पर साफ सफाई अच्छी मिली एवं मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले ,हरा चारा नियमित खिलाने के निर्देश दिए गए साफ सफाई ठीक मिली।
कार्तिक महात्म की पुस्तक का हुआ विमोचन
मुजफ्फरनगर। भरतिया काॅलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में कृष्णानंद महाराज द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है। भरतिया काॅलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में कार्तिक कथा की पुस्तक का विमोचन करते हुए कमेटी के चेयरमैन समाजवादी भीमसैन कंसल, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, विनोद राठी, जेपी गोयल, अंकित अग्रवाल, नेहा बंसल, मुनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
पशु चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण
बुढ़ाना। पशु चिकित्सा अधिकारी बुढ़ाना एवं पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल परसौली का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉ शिव कुमार गंगवार पशु चिकित्सा अधिकारी बुढ़ाना एवं डॉ श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल परसौली का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला।नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। गौआश्रय पर साफ सफाई अच्छी मिली एवं मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले ,हरा चारा नियमित खिलाने के निर्देश दिए गए साफ सफाई ठीक मिली।
े बाजारों मे बढी रौनक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। त्यौहारों के कारण बाजार मे रौनक बढ गई है। दीपावली जैसे बडे त्यौहार के कारण इलैक्ट्राॅनिक सामान, कपडों के शो रूम, सर्राफ आदि सभी दुकानदारों के यहंा ग्राहकों की भीड है। हर किसी का रूख आजकल बाजार की ओर है। त्यौहारी सीजन के कारण बाजारों मे ग्राहकों की अच्छी-खासी रौनक है। दीपावली, धरतेरस,भैयादूज आदि त्यौहारों की वजह से सभी लोेग बाजार में खरीदारी मे लगे हैं। त्यौहारों के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विशेषतौर पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ताकि बाजार में आवाजाही प्रभावित ना हो। दीपावली के त्यौहार की वजह से बाजार मे लगभग सभी दुकानो पर ग्राहकों की भीड है। कपडों के शोरूम, ज्वैलर्स, इलैक्ट्रानिक्स आईटम्स के शो रूम, कारपेट, कुशन, चादर तथा गददे, फर्नीचर, फल-फूल माला, गुलदस्ते, सजावट की सामग्री आदि विभिन्न वस्तुओं की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड रही।
गर्मी कभी सर्दी ने बढाई मुश्किल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तेजगर्मी के कारण लोगांे को काफी परेशानी उठानी पडी। अक्सर भादों के महीने में ही ज्यादा गर्मी होती है। परन्तु इस बार कार्तिक माह में भी गर्मी कुछ कम नही है। तेज धूप के कारण दोहपर मे अक्सर अच्छी-खासी गर्मी रहती है। वहंीं कभी कभी रात्रि में सर्दी बदलते मौसम से बीमारियां भी बढ रही है।
भादों व आश्विन माह में गर्मी रहने के बावजूद कार्तिक माह में भी अच्छी-खासी गर्मी है। गर्मी के कारण दोपहर मे उमस बढ जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बार तो गर्मी खत्म होने का नाम नही ले रही है। जबकि कार्तिक माह में मौसम मे ठण्डक आ जाती है तथा मौसम सुहावना हो जाता है।
शमशान मे खड़े दो दर्जन पेड़ों को चोरो ने उड़ाया
मोरना। गांव खाईखेड़ा मे शमशान अथवा अमृत सरोवर तालाब किनारे खड़े पच्चीस पेड़ों को चोरो ने काट लिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुँच गये। ग्राम प्रधान ने अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा के ग्राम प्रधान शहजाद मुखिया ने तहरीर देकर बताया की गांव स्थित शमशान भूमि के पास अमृत सरोवर तालाब भी है। जहां 25 पेड़ अज्ञात चोरो ने काट लिए। घटना को लेकर ग्रामीणों मे रोष मे व्याप्त हो गया। ग्राम प्रधान ने अज्ञात चोरो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू ने 25 अक्टूबर को शुगर मिल चलाने की मांग कर दिया धरना
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स पर पहुंचे भाकियू के कार्यकर्ताओं व किसानों ने मिल को 25 अक्टूबर को चलाने की मांग को लेकर नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया तथा प्रधान प्रबंधक के नाम ज्ञापन देकर 23 अक्टूबर को इंडेन्ट जारी करने कराने की मांग की।
भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष चैधरी अनुज राठी, जिला सचिव पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू प्रधान , युवराज सिंह ब्लाक उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष भोकरहेडी धर्मेद्र सहरावत, मोंटी राठी, चैधरी हवासिंह, विक्की, राहुल त्यागी, प्रमोद सिंह , पंकज मलिक आदि क्षेत्र के किसान सोमवार को चीनी मिल मोरना पहुंच गए तथा गेहूं व सरसों की समय से बुवाई करने को लेकर शुगर मिल का पेराई सत्र को 25 अक्टूबर को चलाने की मांग करने लगे। जिसके बाद कार्यकर्ता नारे बाजी प्रदर्शन करते हुए धरना देकर बैठ गए। सूचना पर प्रधान प्रबन्धक वीपी पांडेय, इंजीनियर शशिकांत यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी राजेश कुमार भी धरने पर पहुंच गए। किसाने ने चेतावनी दी कि वह हर हाल में 26 अक्टूबर को मिल में गन्ना लेकर पहुंचेगे। गांव गडवाडा के किसान रविराज, संदीप, मनोज, अंकुश ने गांव में खाईखेडी शुगर मिल का सेंटर लगवाने की मांग की। धरने पर किसान हवा सिंह ने कहा कि मिल में टेंडर प्रकिया में अनियमितताए हो रही है, कर्मचारियों के रिश्तेदार को टेंडर दिया जा रहा है। किसानों ने टेंडर निरस्त कराने की मांग की। किसानों ने कुछ व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। किसानों ने प्रधान प्रबंधक के नाम संबोधन ज्ञापन देकर 23 अक्टूबर को इंडेन्ट जारी करने व 25 अक्टूबर को पेराई सत्र शुरू कराने की मांग की। प्रधान प्रबन्धक ने लखनऊ उच्च अधिकारियों से बातचीत कर पेराई सत्र आरम्भ करने का आश्वासन दिया।


