Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। आगामी २ जनवरी २०२२ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के संदर्भ में मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में तैयारियों के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आहूत की गई। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी २ जनवरी २०२२ को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ग्राम सलावा में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आहूत की गई

जिसमें मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के समस्त प्रशासनिक अधिकारी द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारियां उपलब्ध कराई गई। बैठक में जिलाधिकारी मेरठ श्री के बालाजी द्वारा प्रधानमंत्री जी के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। जिसमें २ जनवरी को १२ः५० अपराह्न पर प्रधानमंत्री का आगमन होगा हेलीपैड पर होगा

तत्पश्चात समस्त कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों से संवाद एवं ओलंपिक विजेताओं के परिवार के साथ भी मुलाकात प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में लगभग १३०० बसें एवं ८७८ के माध्यम से जनता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। जिसके लिए प्रशासन द्वारा ०६ पार्किंग स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बैठक में मुख्य सचिव महोदय द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए तथा डीजीपी, उत्तर प्रदेश मुकुल गोयल जी द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान शरारती तत्व एवं सोशल मीडिया के द्वारा अफवाह फैलाने व रैली स्थल के संबंध में भ्रामक सूचनाएं चलाई जाएंगी, जिन पर कड़ी निगरानी रखने की सख्त आवश्यकता है।

जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चंद्र भूषण सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद से ५५० बसे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना की जाएगी तथा १,००० खिलाड़ियों के जनपद में रात्रि विश्राम की व्यवस्था एवं उनके कार्यक्रम स्थल तक जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

उक्त बैठक में जनपद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार, एआरटीओ श्री विनीत मिश्र एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करना पड़ा महंगा
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक युवक की फोटो वायरल हुई थी जिसमें उसके द्वारा अवैध हथियार (तमंचे) को हाथ में लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा वायरल फोटो का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा अभियुक्त को फोटो में प्रदर्शित अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अक्षय पुत्र सलेक चन्द्र सैनी निवासी इंदिरा कालोनी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंच ३१५ बोर- वायरल फोटो में प्रदर्शित। स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र को किससे खरीदा गया, इसकी जांच की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + thirteen =