News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त आदित्य पुत्र डाॅन निवासी रामलीला टिल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को सहारनपुर बस अड्डा से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 अनित कुमार यादव द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुशील पुत्र निर्मल सिंह निवासी इकवारा थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को भुम्मा अड्डा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा जिलाबदर अभियुक्त सुहेब पुत्र बाबू निवासी संधावली थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को संधावली रेलवे लाइन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 वीरपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों आकाश पुत्र नानू, विजय उर्फ छोटे उर्फ सोनू पुत्र राजवीर निवासीगण ग्राम फुलत थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को बडसू रजवाहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा द्वारा अभियुक्तों समय सिंह पुत्र मंगता निवासी गोधना थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, ओमवीर पुत्र पहल सिंह निवासी तेजलहेडा थाना छपार, मुजफ्फरनगर को तहसील परिसर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से तहसील परिसर की मोहर बरामद की गयी।

 

विभिन्न समस्याओं को लेकर भट्टा स्वामियों ने सौपा ज्ञापन1 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। ईट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी से मिलकर उन्हे एक ज्ञापन सौंपा। ईट भटटों पर प्रस्तावित जीएसटी बढोत्तरी को यथावत 5 प्रतिशत रखने की मांग को लेकर्र इंट निर्माता कल्याण समिति,मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी को सौंपा। जिसमे अवगत कराया कि 17 सितम्बर 2021 को लखनउ मे वस्तु एवं सेवाकर परिषद की 45 वीं एक बैठक 1 अप्रैल 2022 से ईंट बिक्री पर लगने वाली जीएसटी दर 5 प्रतिशत से बढाकर 12 प्रतिशत लागू करना प्रस्तावित है।
उपरोक्त विषय पर आज मौजूद जनपद के सभी भटटा स्वामियों का आपसे करबद्ध निवेदन हे कि इस प्रस्तावित जीएसटी कीीक बढोत्तरी पर तत्काल रोक लगाई जाये। जो कि इस बेतहाशा बढोत्तरी को गंाव देहात का यह कुटीर उद्योग देने में पूर्णतः असमर्थ है।

 

बंदरो से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र की पाॅश कालोनी गंाधी कालोनी एवं आदर्श कालोनी,नई मन्डी मे बंदरो की टोली से क्षेत्रवासी परेशान हैं। क्षेत्रवासियो ने जिला प्रशासन से बंदरो को पकडवाने की मांग की है। क्षेत्रिय नागरिको का कहना है कि बंदरो के आतंक से वे लोग परेशान हैं। अक्सर बंदरो की टोली इधर-उधर सडक के किनारे घूमती नजर आती है। जिनसे भय सा बना रहता है। बंदरो की टोली मकान की छतो पर सुखाये गए कपडो को अक्सर उठाकर भाग जाते हैं तथा छत पर सुखाये गए सामान को भी उठाकर ले जाते हैं।

दो की हादसे में मौत
सिखेडा। फैक्ट्री की फर्नेस मे हुए अचानक विस्फोट से हादसे के तहत दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिन्हे गंभीर हालत मे मेरठ रैफर कर दिया गया। जहंा उपचार के दौरान इन दोनो की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से मृतकों के परिजनो मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सिखेडा थाना क्षेत्र के गंाव निराना के समीप स्थित रबर फैक्ट्री संचालित है। इस प्लंाट मे फर्नेंस पर काम करने वाले थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गंाव पुरबालियान निवासी प्रदीप पुत्र महेन्द्र तथा मोनू पुत्र मांगा विगत 24 दिसम्बर 2021 को बुरी तरह झुलस गए थे। सूत्रो के अनुसार दोनोें 24 दिसम्बर को फैक्ट्री मे कार्य कर रहे थे। उसी दौरान फर्नेस के बैक मारने से विस्फोट हुआ। फर्नेस से निकले किसी गर्म पदार्थ के चलते दोनो मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। जिन्हे खतौली के गंगदासपुर उपचार के लिए ले जाया गया। जहंा चिकित्सक ने हालत नाजुक बताकर किसी बडे अस्पताल मे इलाज की हिदायत देकर दोनो को वापस कर दिया था। जिसके बाद झुलसे प्रदीप व मोनू को मेरठ के एक निजी अस्पताल मे ले जाया गया। जहंा हालत बिगडने पर मोने व प्रदीप की उपचार के दौरान बुधवार की देर रात मेरठ मे मौत हो गई। स्वजन के अनुसार मोनू अविवाहित था जबकि 24 वर्षीय मृतक प्रदीप के 3 बच्चे हैं। दोनो मृतकों के परिजनो ने फैक्ट्री मालिक से मुआवजे की मांग की। फैक्ट्री मालिक गुजजार व मृतकों के स्वजनो के बीच लिखित समझौता होने पर इस मामले मे किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई। इस मामले मे मृतक के स्वजन की और से लिखित समझौता किया गया है। दोनो मजदूरों की मौत से परिजनो तथा ग्र्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

योजनाओं की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्रभुषण सिंह के निर्देशानुसार जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री शिवेन्द्र कुमार मुजफ्फरनगर, डॉक्टर शरण सिंह, जिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर व श्री अनुराग वर्मा, आर०आई उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजनान्तर्गत ४७ लाभार्थियों का भौतिक परीक्षण किया गया है।

ब्लाॅक दिवस का हुआ आयोजन
मुज़फ्फरनगर। ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड खतौली मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सतीश कुमार प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०२ प्रकरण प्राप्त हुऐ, जिसमें ०२ प्रकरण प्रधान मन्त्री आवास की मांग से सम्बन्धित थे, जिनका मोके पर निस्तारण कर दिया गया।

साफ सफाई का संचारी रोग की रोकथाम को कराया कार्य
जानसठ। राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत कैथोड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त निकायों में संचारी रोगों जैसे दिमागी बुखार, ज्वर, डेंगू, चिकनगुनिया इत्यादि के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ़-सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव एवं रात्रि में फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड जानसठ के ग्राम पंचायत कैथोड़ा में खण्ड़ विकास अधिकारी एवं ग्राम सचिव द्वारा साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

डीएम समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया निरीक्षण7 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह द्वारा आगामी २ जनवरी २०२२ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ग्राम सलावा में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रधानमंत्री जी के हेलीकॉप्टर हेतु बनाए जा रहे हेलीपैड एवं अन्य जनपदों से आने वाली बसों की पार्किंग व्यवस्था हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को हेलीपैड कि समस्त व्यवस्थाओं को नियमानुसार किए जाने हेतु निर्देशित किया तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को हेलीपैड एवं आसपास के समस्त क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव ने सुरक्षा के दृष्टिगत सभी बिंदुओं पर अधीनस्थ अधिकारियों को तत्परता से कार्य किए जाने हेतु एवं कार्यक्रम के दिन ड्यूटी पर रहने वाले पुलिस बलों को विस्तार से ब्रीफ़िंग करने हेतु अधीनस्थों को आदेशित किया तथा शरारती तत्वों पर गंभीरता पूर्वक नजर रखने हेतु भी निर्देशित किया। निरीक्षण के समय जनपद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री महावीर सिंह फौजदार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थिति

 

समीक्षा बैठक हुई आयोजित8 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। आगामी २ जनवरी २०२२ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के संदर्भ में मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में तैयारियों के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आहूत की गई। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी २ जनवरी २०२२ को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ग्राम सलावा में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के समस्त प्रशासनिक अधिकारी द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारियां उपलब्ध कराई गई। बैठक में जिलाधिकारी मेरठ श्री के बालाजी द्वारा प्रधानमंत्री जी के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। जिसमें २ जनवरी को १२ः५० अपराह्न पर प्रधानमंत्री का आगमन होगा हेलीपैड पर होगा, तत्पश्चात समस्त कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों से संवाद एवं ओलंपिक विजेताओं के परिवार के साथ भी मुलाकात प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में लगभग १३०० बसें एवं ८७८ के माध्यम से जनता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। जिसके लिए प्रशासन द्वारा ०६ पार्किंग स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक में मुख्य सचिव महोदय द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए तथा डीजीपी, उत्तर प्रदेश मुकुल गोयल जी द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान शरारती तत्व एवं सोशल मीडिया के द्वारा अफवाह फैलाने व रैली स्थल के संबंध में भ्रामक सूचनाएं चलाई जाएंगी, जिन पर कड़ी निगरानी रखने की सख्त आवश्यकता है। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चंद्र भूषण सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद से ५५० बसे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना की जाएगी तथा १,००० खिलाड़ियों के जनपद में रात्रि विश्राम की व्यवस्था एवं उनके कार्यक्रम स्थल तक जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उक्त बैठक में जनपद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार, एआरटीओ श्री विनीत मिश्र एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करना पड़ा महंगा
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक युवक की फोटो वायरल हुई थी जिसमें उसके द्वारा अवैध हथियार (तमंचे) को हाथ में लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा वायरल फोटो का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा अभियुक्त को फोटो में प्रदर्शित अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अक्षय पुत्र सलेक चन्द्र सैनी निवासी इंदिरा कालोनी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंच ३१५ बोर- वायरल फोटो में प्रदर्शित। स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र को किससे खरीदा गया, इसकी जांच की जा रही है।

 

पारदर्शिता के साथ होगा कार्यः डा. वीरपाल निर्वाल10 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत का कार्यकाल बिना राजनीतिक दबाव के पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा होगा भले ही कोई कितने धरने प्रदर्शन कर ले या कुछ भी कर ले लेकिन मैं किसी से भेदभाव नहीं करूंगा और सभी सदस्यों के क्षेत्रों में विकास कार्य समान रूप से कराए जाएंगे। उपरोक्त बातें जिला पंचायत के चेयरमैन डॉ वीरपाल निरवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभाकक्ष में डॉक्टर वीरपाल निरवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन पर भेदभाव करने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। डा. निर्वाल ने बताया कि जिन विधायकों ने विकास कार्यों के लिए अपने प्रस्ताव भेजे थे उनसे भी कह दिया गया है कि वे अपने प्रस्ताव क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों के माध्यम से भिजवाए ताकि उनका भी मान सम्मान बना रहे। डॉ वीरपाल निर्वाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का जिला पंचायत में कोई हस्तक्षेप और दबाव नहीं है उन्होंने किसान यूनियन से आग्रह किया कि वे जिला पंचायत जैसे छोटे मामलों में हस्तक्षेप न करें और अपना कार्य स्वतंत्र रूप से करते रहे। उन्होंने कहा कि बोर्ड की पूरी शक्ति चेयरमैन में निहित है और मैं सभी वार्डों में काम देने का प्रयास कर रहा हूं। यह हो सकता है कि किन्हीं वार्डों में काम कम हुए हैं अथवा किन्ही में ज्यादा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अभी विकास कार्यों के लिए पहली किस्त आई है जो धनराशि नाकाफी है। आगामी समय में धनराशि और आएगी तो विकास कार्यों में गति आ जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास शर्मा के क्षेत्र में ५ और अंकित मेंबर के क्षेत्र में १३ कार्य शुरू हो चुके हैं। पत्रकार वार्ता में वंदना वर्मा ने आरोप लगाया की विपक्षी १३ सदस्य किसी के बहकावे में आकर काम कर रहे हैं। वंदना वर्मा ने कहा कि वह पिछले बोर्ड में भी मेंबर थी और उस बोर्ड में टिकैत साहब के भी चार मेंबर कार्यरत थे और ऐसा हंगामा तब भी नहीं नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चेयरमैन के साथ बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों के लोग और मुस्लिम सदस्य शामिल हैं और सभी ने एक स्वर से अपने सभी अधिकार चेयरमैन को समर्पित कर रखे हैं और चेयरमैन सभी के सहयोग से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के चेयरमैन पक्ष के सभी सदस्य मौजूद रहे।

 

सम्मान समारोह आयोजित11 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में पुलिस अधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन ग्रीन एप्पल होटल में किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,एस पी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद,जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, जेलर कमलेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल लाइन थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावत,शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन जिला महामंत्री प्रवीण जैन द्वारा किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज व्यापार संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा पुलिस अधिकारी सम्मान समारोह में पुलिस अधिकारियों को व्यापारियों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है व्यापारी की कोई जाति व धर्म नहीं होता जो भी व्यापार करता है वह व्यापारी कहलाता है और वह हमेशा सुख शांति का माहौल चाहता है जिससे वह अपना व्यापार सुख शांति के साथ कर सके वैसे तो हमारे प्रदेश के मुखिया मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूरे प्रदेश में क्राइम पर काबू किया गया है लेकिन उनके आदेशों को भी विभाग के अधिकारी द्वारा ही जमीनी स्तर पर अमल में लाकर सुख शांति का माहौल स्थापित किया जाता है। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद द्वारा भी व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं पुलिस विभाग द्वारा आम लोगों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए बनाए गए ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की गई,जेल अधीक्षक सीता राम शर्मा,जेलर कमलेश सिंह द्वारा भी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पूरा पुलिस विभाग व्यापारियों के सहयोग एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा एवं अविनाश त्यागी द्वारा एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद,जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा,एवं जेलर कमलेश सिंह जी का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया वं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,तरुण मित्तल,उदित किंगर,राजेन्द्र अरोरा,जयेंद्र प्रकाश द्वारा सिविल लाइन थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावत,एस एस आई मोहित सिंह,एस आई बचन सिंह अत्री,एस एस आई अमीर सिंह,एस आई पवनदीप शर्मा,कांस्टेबल संदीप तेवतिया,हेड कांस्टेबल नरेंद्र शर्मा, कांस्टेबल अमित कुमार एवं संगठन के इम्तियाज खान,इकरार फारुकी,राहुल गोयल,श्रवण मित्तल,मनोज गोयल,अभिलक्ष मित्तल,संजय मिश्रा नवीन मंडी व्यापार संघ द्वारा एस एस आई शहर कोतवाली सचिन कुमार शर्मा,एस आई राहुल,कॉन्स्टेबल अमित सिद्धू,कॉन्स्टेबल अंकित को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदीप शर्मा, अनंत कुमार,शिव कुमार सिंघल, सौरभ मित्तल, हेमंत मित्तल, चंदन गुप्ता, वासु गोयल,मास्टर नजर,मोहित गोयल, विनोद कुमार,नदीम सिद्दीकी, संजय वर्मा, अरुण वर्मा,प्रमोद वर्मा, सुलेमान,मोहित वर्मा, अमित गर्ग, राहुल सिंघल,दीपक वर्मा, सचिन वर्मा, अनवर हसन, योगेश आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

 

कार्यवाही की मांग केा लेकर की बैठक
पुरकाजी। युवक की पिटाई के मामले मे आरोपी पुलिसकर्मियो पर कार्यवाही की मंाग को लेकर ग्रामीणो द्वारा आयोजित पंचायत मे रालोद नेता अभिषेक चैधरी ने आरोपी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की। मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गंाव मेघा शकरपुर में आज गंाव ननूरनगर के युवक नीरज के परिजनो द्वारा पुरकाजी पुलिस पर पिटाई करने आरोप लगाते हुए आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की है। गंाव मेघा शकरपुर मे आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा रालोद नेता अभिषेक चैधरी ने बैठक को सम्बोधित किया तथा आरोपी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

 

कलामों से समा बांधा13 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। शायरों के कलाम और अशआरो से गुजिश्ता रात गुलो-गुलजार हो गई। जिंदगी को लफ्जों के पैमाने से झांकती शायरी। मुहब्बत की नर्म आहें और सियासत के सीने में नश्तर की तरह चुभते तंज के तीर। कुछ ऐसे लम्हो के बीच नुमाइश पंडाल में आल इंडिया मुशायरे की महफिल खूब जमी। श्रोताओं ने भी प्रो. वसीम बरेलवी, नवाज देवबंदी और मंजर भोपाली सहित मुकामी शायरों के कलाम सुन दादो तहसीन से नवाजा।
प्रो. वसीम बरेलवी ने सदारत के फरायज अंजाम देते हुए पढ़ा-आंखे मूंद लेने से खतरा न जाएगा। देखना पड़ेगा जो देखा न जाएगा। उन्होंने बदगुमानी से बाहर आने की हिदायत देते हुए पढ़ा-बदगुमानी को नहीं छोड़ते खामोशी पर, अरे बात कीजिये तो कोई हल भी निकले। उन्होंने मौजूदा हालात पर तंज कसा-शोर होता था तो कानों से सुना जाता था, अब तो ये हाल हुआ के नजर आता है।
मंजर भोपाली ने अपने संजीदा अंदाज में गजल और नज्म दोनों पेश की। उन्होंने बेटियों का दर्जा बयान करते हुए पढ़ा-बेटियों के लिए हाथ उठाओ मंजर, सिर्फ अल्लाह से बेटा नहीं मांगा करते। इनको आंसू भी जो मिल जाएं तो मुस्काती हैं, बेटियां तो बड़ी मासूम हैं जज्बाती हैं। इनसे कायम है तकद्दुस हमारे घर का, सुबहो वो अपनी नमाजो से यह महकाती हैं। लोग बेटों से रखते हैं तवक्को लेकिन, बेटियां अपनी बुरे वक्त में काम आती हैं।
जूते सीधे कर दिये थे एक दिन उस्ताद के, उसका बदला ये मिला तकदीर सीधी हो गई। उन्होंने घमंड करने वालों को नसीहत दी-ज्यादा वजन पर अपने कभी मगरूर मत होना, तिनका तैरता रहता है पत्थर डूब जाते हैं।
हाशिम फिरोजाबाद ने अपने पुरखुलूस अंदाज में शायरी पेश कर समा बांध दिया। उन्होंने पढ़ा
ऐ खाके वतन तेरे निगहबां बहुत हैं, भारत की हिफाजत को मुसलमां बहुत हैं।
विजय तिवारी भोपाली ने खास अंदाज में शेर सुनाकर लोगों के दिलों को झकझोर दिया। उन्होंने पढ़ा
खेल खिलाने ले जा बाबू, मुन्ना दिल बहला लेगा। तेरा मुन्ना खेलेगा तो मेरा मुन्ना खा लेगा।
मुकामी शायर खुर्शीद मुजफ्फरनगरी ने पढ़ा
मेरी जानिब मुहब्बत से न देखो, मूुहब्बत पर जवाल आया हुआ है।
खुश्बू मुजफ्फरनगरी ने पुरखुलूस अंदाज में शेर पढ़ा
इस तरह सोचना भी कोई शान है, वो है हिंदू, वो सिक्ख, वो मुसलमान है। मेरा भारत नहीं तो मैं कुछ भी नहीं, मेरे भारत से ही मेरी पहचान है।
निजामत के फरायज नदीम खुर्रम ने अंजाम फरमाए। उन्होंने उम्दा अंदाज में एक-एक शायर को कलाम पढ़ने की दावत दी। इनके अलावा निखत अमारोही, पापूलर मेरठी, तनवीर गोहर, अरशद जिया आदि मौतबर शायरों ने भी कलाम पेश किये। नगर पालिका अध्यक्ष अंजु अग्रवाल, सीडीओ आलोक यादव, पैगाम-ए-इंसानियत के अध्यक्ष आसिफ राही आदि शामिल रहे।

 

सभासद का निधन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या ३६ से सभासद हाजी इरफान अंसारी का आज निधन हो जाने से शोक छा गया। वह कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित हुए थे और तभी से लगातार बिस्तर पर थे। लंबी बीमारी से लड़ते लड़ते उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने भी सभासद इरफान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

 

सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन
मुजफ्फररनगर। महर्षि सुखदेव इण्टर कॉलेज मोरना से सेवानिवृत्त शिक्षक हरपाल सिंह का लम्बी बीमारी के बाद देर रात्रि निधन हो गया। हरपाल सिंह द्वारा कई वर्षों तक जनता इंटर कॉलेज भोपा में सामाजिक विज्ञान शिक्षक के रूप में सेवा की है। उनके निधन से विद्यालय परिवार शोकमग्न है। उच्च विचार एवं सादा जीवन उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य रहा है।होनी बलवान होती है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने करने की शक्ति दें।

 

कार्यशाला आयोजित
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज के कंप्यूटर संकाय में चल रहे सात दिवसीय कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किग कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला के समापन समारोह में कालेज निदेशक डा. आदित्य गौतम ने बीसीए के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमारे छात्र साफ्टवेयर में प्रवीणता हासिल किए हुए हैं। विश्वविद्यालय पाठयक्रम में हार्डवेयर शिक्षा का प्रावधान न होने के बावजूद छात्रों को इस क्षेत्र में शिक्षित करने के लिए कंप्यूटर संकाय ने जो पहल की है उसके लिए कालेज के निदेशक बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर कंप्यूटर संकाय के विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कंप्यूटर संकाय ने हार्डवेयर शिक्षा की पहल कर विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से अतिरिक्त ज्ञान प्रदान करने का अनूठा प्रयोग किया है। इससे विद्यार्थियों को अपने कंप्यूटर की संरचना को जानने मे सहायता मिलेगी। कंप्यूटर में कोई खराबी आने पर विद्यार्थी स्वयं ही समस्या का समाधान कर सकते हैं। हार्डवेयर इंजीनियरिग के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपनी सभी शंकाओं का निवारण कराया। सभी विद्यार्थियों ने वर्कशाप को प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह की वर्कशाप एवं सेमिनार करने की प्रार्थना की। कार्यशाला में नीतू सिंह, प्रवीण कुमार, अमित त्यागी, प्रमोद कुमार, संजय कान्त त्यागी, नीतिन त्यागी, श्रीकांत सिंह, राहुल गौतम, योगेंद्र त्यागी, गुरमीत सैनी, हंस कुमार व मनोज पुंडीर आदि मौजूद रहे।

 

अवार्ड में चयन
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से देशभर में बच्चों में वैज्ञानिक प्रतिभा के विकास और छिपी हुई प्रतिभाओं निखारने तथा वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए प्रति वर्ष इंस्पायर अवार्ड प्रोग्राम का आयोजन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 10वीं में पढ़ने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को साबित करने का मौका मिलता है। 2021-22 में एमजी पब्लिक स्कूल की कक्षा नौंवी की छात्रा आन्या अग्रवाल पुत्री हिमांशु शुभम, स्नेहा सिंह पुत्री इंद्रपाल सिंह और जूही मित्तल पुत्री संजीव कुमार मित्तल ने सफलता प्राप्त की है। तीनों छात्राओं ने नवाचार माडल्स बनाकर प्रदर्शित किये। प्रत्येक छात्रा को १० हजार रुपये की धनराशि उनके प्रोजेक्ट विस्तार और प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जायेगी। उन्होंने तीनों छात्राओं को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि संगठन की एक बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर हुई। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चन्द्रभान कश्यप ने नववर्ष के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासी,प्रदेशवासी व देशवासियो को शुभकामनाए दी एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। श्री कश्यप ने कहा कि हमारा देश संस्कार,संस्कृति, सभ्यता का देश है। जिसमे सब धर्मो जाति व समुदायो के देशवासी आपस मे मिलकर हर्षोल्लास से नववर्ष मनाए। बैठक मे अजय बाठला, सोनू चुघ, विवेक मित्तल, निर्दोष त्यागी,नितिन गर्ग, विकास गर्ग, विधान गर्ग, राखी गर्ग, अनिता गर्ग, राकेश गर्ग, तनु गर्ग, नितिन गोयल, नितिन शर्मा, ब्रज, राधेश्याम गर्ग, किशनलाल, घसीटू,ईश्वर लाल, पूजा, मोहित,सुनील, निखिल, दुर्गेश, राजेश आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 3 =