Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किये, दूसरी लिस्ट जारी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। आगामी 2022 के सम्भावित चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी हथकंडों को अपनाते हुए सक्रियता शुरू कर दी है। रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि पार्टी ने चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए दो दिन पूर्व एक लिस्ट जारी की थी और अब दूसरी लिस्ट जारी हो गयी है

जिसमें मुजफ्फरनगर में पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के लिए सनातन धर्म महाविद्यालय के पालिटीकल साइंस के प्रोफेसर डा. अनिल को प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सेना से सेवानिवृत्त मेजर जोगिंद्र रामराज वाले को प्रभारी बनाया गया है। बालियान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यद्यपि पार्टी का संगठन इस समय धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा है लेकिन जैसे जैसे प्रभारी नियुक्त हो जायेंगे वैसे-वैसे प्रभारी अपनी टीमों के साथ फिल्ड में उतरेंगे।

उनके कार्यकर्ता गली मौहल्लों में जाकर लोगों से तीन प्रकार के फार्म भरवायेंगे। इस प्रकार संगठन सडकों पर नजर आयेगा और पार्टी की मजबूती के बल मिलेगा।

उन्होंने बताया कि बाकी चार विधानसभा के प्रभारी शीघ्र ही घोषित किये जायेंगे। पत्रकार वार्ता में सतेंद्र, हाजी तसव्वुर हुसैन, किसान प्रकोष्ठ के नितिन बालियान, मीरांपुर के अनुराग अहलावत, बुढ़ाना के अशोक बालियान सहित वसीम मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + seven =