Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कश्मीरी पंडितों की हत्याओं के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी पंडितों की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि १९९० के दशक में भी कश्मीरी पंडितों की हत्याएं की गई थी। भाजपा शासनकाल के दौरान भी कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंग हो रही है।

आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए भाजपा केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए विरोध में पोस्टर चस्पा किये। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ आज वही हो रहा है, जो उनके साथ १९९० के दशक में हुआ था।

जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को उनके घरों, दफ्तरों और सड़कों पर निशाना बनाया जा रहा है। उनकी हत्याएं की जा रही हैं। यह मानवता और देश के खिलाफ है। आरोप लगाया कि इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा।

कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को कराए जाएं व्यापाक इंतजाम

जिला सह संयोजिका गजाला सिद्दीकी व जिला सचिव तसव्वुर हुसैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गत एक माह के दौरान कई टारगेट किलिंग हुई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल भट्घ्ट, रियाज अहमद, सैफुल्लाह कादरी, अमरीन भट्घ्ट, शिक्षिका रजनी बाला और बैंक मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।उन्होंने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं।

पेड़ और दीवारों पर मोदी विरोधी पोस्टर किये चस्पा

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में पेड़ों तथा दीवारों पर मोदी सरकार विरोधी पोस्टर चस्पा किये। कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग को रोकने में केन्द्र की मोदी सरकार को असफल बताया। कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोक पाने मे नाकाम साबित हो रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =